बिहार : नालंदा में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत, एक घायल

Joharlive Desk

राजगीर। जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिलाव प्रखंड के चार युवक राजगीर घूमने के बाद बाइक से लौट रहे थे तभी पंडितपुर गांव के निकट हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल को मृतकों की पहचान घुघल कुमार (22), छोटू कुमार (21) और बुलबुल कुमार (22)के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल रिषाु उपाध्याय को राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।