Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा: अपराधियों ने RJD नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    चतरा: अपराधियों ने RJD नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    चतरा। जिले में दिन-प्रतिदिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बेलगाम अपराधियों ने झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में जमकर तांडव मचाया हुआ है। इसके साथ ही पुलिस को खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। इसी के तहत हथियारबंद अपराधियों ने आरजेडी नेता को अपना निशाना बनाया है।

    जिले में अपराधियों ने हंटरगंज के तिलहेत गांव निवासी इंद्रदेव यादव को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी है. आरजेडी नेता हंटरगंज बाजार से अपने गांव तिलहेत लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उरैली-तिलहेत मुख्य पथ पर स्थित कल्याणपुर मोड़ के पास गोली मारी है। वे अपनी मां के लिए दवा लेकर बाजार से घर जा रहे थे। वहीं घायल आरजेडी नेता को ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने नेता को रिम्स रेफर किया है।

    घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे, हालांकि घायल में हमलावरों की पहचान की है। घायल ने गांव के ही चार लोगों पर पुराने भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। कहा है कि हमलावरों ने पूर्व में भी उन्हें फोन पर कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

    जानकारी के अनुसार राजद नेता को दाएं कंधे में गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर दर्जनों नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हैं। इधर घटना के बाद जहां इलाके में दहशत का माहौल है वहीं लोगों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है. घटना की सूचना मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस इलाके की नाकाबंदी कर हमलावरों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी अभियान चला रही है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : नालंदा में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत, एक घायल
    Next Article गिरिडीह: हत्या के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 14 अगस्त को पतरो नदी से बरामद हुआ था शव

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.