Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के झारखंड दौरे से एक दिन पहले कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार 7 अक्टूबर को नेपाल हाउस में विभाग की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में योजनाओं की प्रगति, उनके काम और किसानों व अन्य लाभुकों तक पहुंच की जानकारी ली गई.

    बैठक में यह भी देखा गया कि योजनाओं के लिए मिली राशि का कितना और किस तरह इस्तेमाल हुआ है. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के काम में बेवजह देरी न हो और स्वीकृत राशि का समय पर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए.

    समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं को जमीन पर लागू करने में आ रही परेशानियों और व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी दी. इन समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े सुझावों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखा जाएगा. साथ ही झारखंड की जरूरत और यहां की स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र से सहयोग और प्रक्रियाओं को आसान करने की मांग भी की जाएगी.

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकारी योजनाओं का असली फायदा तभी है, जब उनका लाभ समय पर किसानों, पशुपालकों और दूसरे लाभुकों तक पहुंचे. इसलिए योजनाओं को लागू करने में आ रही दिक्कतों को दूर करना जरूरी है.

    इन योजनाओं की हुई समीक्षा

    बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, रेनफेड एरिया डेवलपमेंट, सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी, एग्रो फॉरेस्ट्री, कृषि उन्नति योजना, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेलहन मिशन, सीड्स एंड प्लांटिंग मटेरियल, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन और दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई.

    मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के साथ उनकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर भी ध्यान देने को कहा. उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि योजनाओं का लाभ सिर्फ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि किसानों और ग्रामीण लोगों तक पहुंचे.

    बैठक में विभागीय सचिव अबूबकर सिद्दीक़, विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी, कृषि निदेशक विद्यानंद पंकज, निदेशक उद्यान, निदेशक पशुपालन, निदेशक गव्य, निदेशक भूमि संरक्षण, निदेशक समेति समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    कृषि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शिवराज सिंह चौहान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’
    Next Article Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.