Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jan, 2026 ♦ 4:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह: हत्या के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 14 अगस्त को पतरो नदी से बरामद हुआ था शव
    झारखंड

    गिरिडीह: हत्या के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 14 अगस्त को पतरो नदी से बरामद हुआ था शव

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरिडीह। जिले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भलकुद्दर पंचायत बैजुबांक स्थित पतरो नदी घाट से एक अधेड़ का शव बरामद हुआ था। इस मामले में बेंगाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अवैध संबंध होने के शक के आधार पर हत्याकांड को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। मृतक के पुत्र के शिकायत पर थाना में कांड संख्या 178/20 के तहत सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    मृतक के बेटे कासिम मियां ने आरोप लगाया है कि उसके पिता की हत्या अवैध संबंध के शक के आधार पर की गई है। 14 अगस्त की रात अकबर मियां अपने घर पर सोया था, अहले सुबह वह बैजुबांक स्थित आरोपी महिला के घर मुर्गा खरीदने गया था, जहां साजिश के तहत लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को पतरो नदी में फेंक दिया। कासिम मियां ने अपने आवेदन में एक महिला समेत बैजुबांक निवासी लिखन उर्फ लखन बेसरा, राजा बेसरा, विनोद बेसरा, चिड़ी बेसरा और मुन्ना बेसरा पर अपने पिता की रड और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    सदर एसडीपीओ कुमार गौरव मामले की जांच में जुटे हुए हैं और पुलिस हिरासत में लिए गए पति-पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम हत्याकांड के उदभेदन में लगी हुई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा: अपराधियों ने RJD नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
    Next Article जम्मू कश्मीर : बारामूला में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर

    Related Posts

    झारखंड

    छत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, रास्ते में हो गया भयंकर हादसा

    January 18, 2026
    झारखंड

    पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

    January 18, 2026
    कोडरमा

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ से लातेहार आये थे घूमने, रास्ते में हो गया भयंकर हादसा

    January 18, 2026

    पलामू के सैकड़ों लोगों ने जॉइन किया JMM, केंद्रीय महासचिव ने दिलाई सदस्यता

    January 18, 2026

    शाम में पुलिस ने लिया सुरक्षा जायजा, रात में चोरों ने की तीन घरों में सेंधमारी

    January 18, 2026

    शार्क टैंक इंडिया सीजन 5: सुपर 30 का स्टूडेंट बना शार्क्स का पसंदीदा

    January 18, 2026

    कड़ाके की ठंड में राहत की चादर, वार्ड 28 में लगातार 15 दिनों से कंबल वितरण

    January 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.