Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, दिल्ली में अब AI कैमरे से होगी निगरानी
    ट्रेंडिंग

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, दिल्ली में अब AI कैमरे से होगी निगरानी

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की शामत आने वाली है. दिल्ली सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग सड़कों पर स्मार्ट कैमरे लगवाने जा रहा है, जिनकी मदद से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने में मदद मिलेगी. करीब 50 करोड़ रुपये की लागत के इस प्रोजेक्ट को तीन साल के भीतर पूरा किया जाएगा. ये सभी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस बेस्ड कैमरे होंगे, जो ट्रिपल राइडिंग और ओवरलोडिंग से लेकर ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल से बात करने वाले लोगों की भी पहचान कर सकेंगे. ये कैमरे 19 अलग-अलग तरह के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का पता लगाकर चालान काटने में सक्षम होंगे.

    परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. तीन चरण के इस प्रोजेक्ट का शिड्यूल साल-दर-साल तय किया गया है. काम मिलने के पहले साल में कंपनी को 20 फीसदी काम पूरा करना होगा.

    इस तरह होगी चालान की पूरी प्रक्रिया

    ये कैमरे ट्रैफिक रूल तोड़ रही गाड़ियों की नंबर प्लेट को रीड करेंगे. कंपनी ई-चालान जनरेट करेगी. चालान कटने पर गाड़ी के ओनर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज जाएगा. यह सिस्टम गाड़ियों के द्वारा किए गए ट्रैफिक उल्लंघन की पूरी हिस्ट्री को ट्रैक करेगा और रिपोर्ट्स देगा. कैमरों की नियम तोड़ने की घटनाओं को पकड़ने की एक्यूरेंसी 95 प्रतिशत होगी. टेंडर दिए जाने के 6 महीने के अंदर कैमरे लगाने होंगे.

    5000 जंक्शनों पर लगेंगे कैमरे

    अधिकारियों के अनुसार, यह कैमरे दिल्ली के पांच हजार यातायात जंक्शनों पर लगाए जाएंगे. इन स्थानों पर कई कैमरे अलग-अलग कार्य के लिए लगाए जाएंगे. एआई कैमरों का प्रयोग बसों की लेन जांच, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहनों पर मोबाइल फोन के उपयोग, लालबत्ती जंप करने, चोरी के वाहनों का उपयोग समेत सभी तरह के यातायात नियमों के उल्लंघन का पता लगाने के लिए होगा. इसमें कैमरा नंबर प्लेट पढ़ लेगा और सिस्टम वाहन के मालिक की पहचान करेगा और अन्य विवरण भी तैयार करेगा. यह भी पता लगाएगा कि वाहन के पास वैध पीयूसीसी है या नहीं.

    डाटाबेस से जुड़े होंगे कैमरे

    एआई आधारित कैमरे अलग-अलग डाटाबेस से जुड़े होंगे. इसमें जीएसटी, पुलिस, ई-वाहन और वाहन रजिस्ट्री डेटाबेस प्रणाली आदि विभागों के डाटा होंगे. इससे बिना बीमा, उम्र पूरी कर चुके वाहन, ग्रेप के दौरान नियम को तोड़ने वाले वाहन, चोरी के वाहन, बिना बिल के खरीदे गए वाहन, प्रतिबंधित वाहन आदि पर कार्रवाई होगी. इन कैमरों में कई दिनों तक डाटा भंडारण की सुविधा भी होगी. अधिकारियों के अनुसार, पूरी व्यवस्था का संचालन निजी कंपनी करेगी. एआई आधारित कैमरे, उपकरण समेत व्यवस्था को लागू करने के लिए जो भी जरूरी उपकरण है उनका इंतजाम करेगी.

    ऐसे होगी निगरानी

    प्रोजेक्ट में परिवहन विभाग के साथ ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग भी शामिल है. इस योजना से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी मदद मिलेगी. यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन का चालान सिस्टम खुद ही काट देगा. साथ ही वाहन मालिक के पास ई-चालान पहुंच जाएगा. डाटा को ई-चालान प्रणाली के साथ एकीकृत किया जाएगा. दिन, सप्ताह, माह के हिसाब से यातायात का डाटा तैयार किया जाएगा. इससे जाम आदि के स्थानों का भी पता लग सकेगा. सड़क हादसों का भी डाटा निकालने में भी मदद मिलेगी. इस योजना के तहत कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा और इससे पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. इसमें कई अलग-अगल सर्वर होंगे.

    इसे भी पढ़ें: दो देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, एक फरार

    AI Camera AI कैमरा City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Surveillance Today's News traffic rules आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव ट्रैफिक नियम डेली न्यूज ताजा खबर निगरानी न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन, अधिकार के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प
    Next Article नहीं थम रहा बिहार में पकड़ौआ विवाह का चलन, नशीली दवा खिलाकर युवक की कर दी शादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में हर दिन 290 लोगों को काट रहे हैं कुत्ते

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.