Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमिताभ बच्चन नहीं ये स्टार है टीवी का सबसे बड़ा होस्ट, फीस सुनकर उड़ जायेंगे होश
    ट्रेंडिंग

    अमिताभ बच्चन नहीं ये स्टार है टीवी का सबसे बड़ा होस्ट, फीस सुनकर उड़ जायेंगे होश

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : आज के दौर में टीवी रिएलिटी शोज काफी पॉपुलर हैं. कपिल शर्मा से लेकर डांस रिएलिटी शोज, कौन बनेगा करोड़पति, सिंगिंग रिएलिटी शोज, गेम शो या फिर ‘बिग बॉस’ का क्रेज दर्शकों में रहता है. इन शोज को इंटरस्टिंग बनाते हैं इनकी मेजबानी करने वाले होस्ट. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शोज की मेजबानी के लिए ये होस्ट मोटी फीस वसूलते हैं? इन शोज में आने वाले कंटेस्टेंट्स जितने पॉपुलर होते हैं, उतनी ही लाइमलाइट शो के मेजबान यानी होस्ट भी बटौरते हैं. अमिताभ बच्चन जहां केबीसी को होस्ट करते हैं. वहीं, इंडियन आइडल के इस सीजन को इस बार हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट कर रहे हैं, वो इन दिनों लाइमलाइट में हैं, लेकिन इससे पहले शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया था, जो खूब सुर्खियों में छाए रहे.

    अमिताभ बच्चन, कपिल शर्मा से लेकर भारती सिंह तक कई दिग्गज ऐसे हैं, जो इन दिनों पर्दें पर नजर आ रहे हैं और इन शोज की मेजबानी के लिए वो मोटी फीस वसूलते हैं. महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति’को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. पिछले कई सालों से वह शो में आने वाले प्रतिभागियों को हॉट सीट पर बैठकर उनसे सवाल पूछते हैं. इन सवालों को पूछने के लिए बिग बी को अच्छी खासी फीस भी मिलती है. रिपोर्ट्स की मानें तो महानायक शुरुआत में शो के हर एपिसोड के लिए लगभग 25 लाख रुपये चार्ज करते थे, लेकिन शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए वह हर साल अपनी फीस में इजाफा कर देते हैं. आज वे हर एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.

    कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ को होस्ट करने वाले कपिल शर्मा को शो देखने के लिए फैंस फिर से इंतजार कर रहे हैं. शो के लिए कपिल की मोटी फीस वसूला करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल हर एपिसोड के लिए 50 लाख रुपए फीस लेते हैं.

    करण जौहर इन दिनों ‘कॉफी विद करण’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 एपिसोड के लिए 1 से 2 करोड़ चार्ज कर रहे हैं. हर सीजन में करण कम से कम 20 एपिसोड होस्ट करते हैं. इस हिसाब से थोड़ा गणित लगाया जाए तो कॉफी विद करण के सातवें सीजन में 20 से 22 एपिसोड अगर वो करते हैं, तो करण जौहर पूरे सीजन के करीबन 40-44 करोड़ कमाकर घर लेकर जाने वाले हैं.

    बात करें टीवी के सबसे महंगे होस्ट की तो बॉलीवुड के ‘भाईजान’  सलमान खान जो हर एपिसोड के एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 12 करोड़ रुपए वसूलते हैं. यही वजह है कि वह टीवी का सबसे महंगे होस्ट हैं. सलमान पिछले काफी समय से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ‘बिग बॉस’ होस्ट के लिए हर वीक 25 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं. आपको बता दें कि सलमान हफ्ते में 2 दिन शो होस्ट करते हैं और इस हिसाब से वे 1 एपिसोड के 12.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.

    इसे भी पढ़ें: कल से बदल जाएंगे SIM खरीदने के नियम, जान लें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती है जेल के साथ जुर्माना

     

    City News Current News Daily News Fees Host Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News TV आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव टीवी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फीस मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर होस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रक से टकराया मवेशियों से भरा वाहन, कई पशुओं की मौत
    Next Article कोटा में फिर सुसाइड, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.