Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोटा में फिर सुसाइड, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान
    क्राइम

    कोटा में फिर सुसाइड, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोटा : राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार की सुबह फिर एक और सुसाइड का मामला सामने आया है. नीट की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा निशा यादव ने आत्महत्या कर लिया है. पिछले तीन दिन में ये दूसरा और इस साल में स्टूडेंट सुसाइड का 29वां मामला है. निशा यादव (21) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहनी वाली थी और महावीर नगर प्रथम इलाके में एक हॉस्टल में रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. फिलहाल सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है, शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में ले जाया गया है.

    बताया जा रहा कि निशा कोटा में रहकर निजी कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रही थी. पहले इन्द्रविहार इलाके में रहती थी. 18 नवंबर को ही निशा हॉस्टल बदलकर महावीर नगर प्रथम इलाके में रहने आई थी. इस दौरान उसके पिता भी साथ थे. निशा के पिता 6 दिन कोटा रुककर 23 नवंबर को वापस लौटे थे. देर रात भी निशा ने अपने पिता से फोन पर बात की थी. उसके बाद कमरे में फांसी लगा ली. पिता ने दोबारा फोन किया तो निशा ने फोन नहीं उठाया. पिता को शक हुआ तो उन्होंने रात 1 बजे हॉस्टल स्टाफ को फोन कर निशा से बात कराने को कहा. हॉस्टल स्टाफ के गेट बजाने पर निशा ने दरवाजा नहीं खोला. स्टाफ ने हॉस्टल संचालक को इसकी सूचना दी. जब गेट तोड़ा  गया तो निशा फंदे पर लटकी हुई थी. इस हॉस्टल में 19 कमरे हैं और करीब 12 गर्ल्स स्टूडेंट्स यहां रहती हैं. निशा के सुसाइड करने से सभी गुमसुम हैं.

    तीन दिन पहले भी कोटा में सुसाइड

    कोटा में सोमवार को नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने सुसाइड किया था. छात्र दादाबाड़ी के वफ्फ नगर में किराये पर रहकर तैयारी कर रहा था और यहीं दादाबाड़ी की ही कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले साल ही कोटा आया था. हालांकि छात्र की आत्महत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन नहीं ये स्टार है टीवी का सबसे बड़ा होस्ट, फीस सुनकर उड़ जायेंगे होश

    City News Current News Daily News Johar Live Kota Latest news Local News Main News Neet News Headline Rajasthan Student suicide Today's News आज की खबर करंट न्यूज कोटा छात्रा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नीट न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार राजस्थान लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुसाइड स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमिताभ बच्चन नहीं ये स्टार है टीवी का सबसे बड़ा होस्ट, फीस सुनकर उड़ जायेंगे होश
    Next Article दुमका, गुमला, साहिबगंज, पाकुड़ व गिरिडीह में निबंधित मजदूरों की संख्या अधिक, जामताड़ा में सबसे कम

    Related Posts

    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.