Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिल्ली में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, जानें झारखंड, बिहार समेत देश भर में मौसम का मिजाज
    झारखंड

    दिल्ली में होगी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट, जानें झारखंड, बिहार समेत देश भर में मौसम का मिजाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2023Updated:October 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : देश के अधिकतर राज्यों से मानसून सीजन खत्म हो चुका है. लोगों को ठंड का इंतजार है. कुछ जगहों पर गुलाबी ठंड का अहसास होने भी लगा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने की संभावना जताई गई है. इसके तहत पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. इस कारण लोगों को जल्द ही ठंड का अहसास हो सकता है. ऐसे में झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत देश भर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. वहीं, जम्मू कश्मीर में तो हिमपात के भी आसार बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश में 7 दिनों तक बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

    आईएमडी की मानें तो देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. लोगों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है.

    जानें मौसम में क्यों हो रहा बदलाव

    दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के अधिकांश हिस्सों समेत झारखंड पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी एवं पूर्वी गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों से वापस चला गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. साथ ही कहा है कि ने अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में शुष्क मौसम रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई.

    Chhattisgarh Delhi impact of western disturbance India Meteorological Department jammu and kashmir Johar Live Monsoon withdrawal from most of the states of the country new delhi people waiting for cold snowfall in Jharkhand Up Weather condition across the country छत्तीसगढ़ जम्मू कश्मीर में हिमपात झारखंड दिल्ली देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की वापसी देश भर में मौसम का हाल नई दिल्ली पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत मौसम विज्ञान विभाग यूपी लोगों को ठंड का इंतजार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक NH-333 A का निर्माण जल्द, मिलेगी जाम से निजात
    Next Article नवरात्र के रंग में रंगी लौहनगरी, डांडिया नाइट में झूमे लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    Latest Posts

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.