Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जल संकट व मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव का करेंगे बहिष्कार
    झारखंड

    जल संकट व मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव का करेंगे बहिष्कार

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड के मायापुर पंचायत स्थित टोला में मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोग इस भीषण गर्मी में गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर है. इस संबंध में महिलाओं ने बताया कि गांव में पेयजल के लिए एकमात्र चापानल है, जिसपर गांव के सभी लोग निर्भर है. वहीं अगर चापानल खराब हो जाता है तो हमलोगों को गांव से 2 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर डाडी (खेत में स्थित पेयजल के स्रोत) से पानी लाना पड़ता है. वहीं बात करें अन्य सुविधाओं की तो गांव के लोगों को इलाज के लिए भी लंबी दूरी तय करना पड़ता है. उन्हें उप स्वास्थ्य केंद्र मायापुर अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार जाना पड़ता है.

     ग्रामीणों ने क्या कहा?

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को लिखित सूचना दी गई है, परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई इसलिए हमलोगों ने तय किया है कि जब तक गांव के लोगों को सुविधा नहीं मिलेगा हम वोट भी नहीं देगें. महिलाओं ने कहा कि जनप्रतिनीधि यहां सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं और जैसे ही चुनाव खत्म हो जाता है. उनका गांव की ओर ध्यान भी नहीं रहता है.

    इसलिए गांव के सभी लोग कुलेश्वरी देवी, मिला देवी, सुनीता देवी, खुश्बू देवी, सरिता देवी, मकवा देवी, रजनी देवी, यशोदा देवी, मिलवा देवी, रिता देवी,रीना देवी,विमली देवी, मीना देवी, सोमरी कुमारी, शांति देवी, दिनेश गंझू, किशुन गंझू, खैटा जंझू, कुंदा गंझू, गुजरा गंझू, रामलाल गंझू, मुंदर लाल गंझू, रमेश गंझू, केशु गंझू, मनु गंझु, सोहन गंझू, मदन गंझू सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से वोट का बहिष्कार किया है.

    ग्रामीण परेशानी समस्या सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश, संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई : कांग्रेस
    Next Article निलंबित IAS पूजा सिंघल को SC से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.