Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देश, संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई : कांग्रेस
    झारखंड

    देश, संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई : कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान का दौर शुरू हो चुका है. राज्य के दिग्गज नेताओं ने जनसभा शुरू कर दी है. जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के इंडिया गठबंधन के नेता भी मोर्चा संभालेंगे. इसके बाद जनसभाएं शुरू हो जाएगी. बता दें कि कांग्रेस ने इसके लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव, देश के साथ ही अपने संविधान और लोकतंत्र को बचाने का भी चुनाव है. उन्होंने कहा कि ये लजड़ाई आर-पार की है. इसमें हमसे और देश की जनता से थोड़ी-सी भी चूक हुई तो हमलोग अपने आप को कभी भी माफ नहीं कर सकेंगे.

    बीजेपी में शामिल होते ही भ्रष्टाचार मुक्त

    केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ भारतीय जनता पार्टी लोगों के बीच धार्मिक उन्माद, आपसी नफरत और दुष्प्रचार कर पिछले दस साल से अपनी सरकार बना रखी है. सबसे दुर्भाग्य की बात तो यह भी है कि कि भ्रष्टाचार के अनेक झूठे आरोप लगाकर केन्द्र सरकार और उसकी एजेंसी विपक्षी नेताओं को परेशान करने में लगी है. साथ ही विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने की चाल चली जा रही है जो कि लोकतंत्र के लिये खतरनाक है. इस संदर्भ में उन्होंने हेमंत विसवा शरमा, प्रफुल्ल महंत, अजीत पवार, अशोक चव्हान जैसे अनेक नेताओं की चर्चा करते हुए कहा कि जिनपर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगाये उन्हीं को अपनी ही भाजपा में शामिल कर लिया. अब उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों को समाप्त कर दिया गया.

    जनता बदल सकती है सरकार

    छत्तीसगढ़ में डीलिस्टिंग जैसे आधारहीन मुद्दों को बेवजह तुल देकर सरकार को बदलने की भाजपाई साज़िश को सफलता तो मिल गयी. लेकिन उसके बाद बदली हुई परिस्थितियों में हसदेव जंगल के साथ जो व्यवहार किया गया और जिस प्रकार से आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है. वह आज भाजपा और मोदी सरकार की कारस्तानियों को बताने के लिये पर्याप्त है. उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई महंगाई और बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है. लोगों के सामने एकमात्र विकल्प है कि वे ईवीएम का बटन दबाकर सरकार को बदल दें.

    10 सालों में केवल झूठ परोसा गया

    लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुखदेव भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी स्तरहीन, घटिया और निम्न सोच वाली विचारधारा के बलबूते पर पिछले 10 साल में केवल और केवल झूठ परोसने का काम किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार का विश्वास, भारत के संविधान पर नहीं है बल्कि वह केवल नागपुर से आरएसएस के एजेंडा पर देश को चला रहे हैं. जिसे देश की धर्मनिरपेक्ष जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक की अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश के किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ ही हर एक वर्ग और समुदाय से बातचीत की और उसके बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हुआ. जिसमें देश के आम जन की बात है. लेकिन जिस प्रकार से प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र की चर्चा करते हैं उससे स्पष्ट है कि भाजपा में घबराहट है.

    ये भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन दाखिल

    Bandhu Tirkey Congress elections jharkhand Johar Live Lohardaga Lok Sabha elections ranchi Sukhdev Bhagat कांग्रेस चुनाव जोहार लाइव झारखंड बंधु तिर्की रांची लोकसभा चुनाव लोहरदगा सुखदेव भगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन दाखिल
    Next Article जल संकट व मूलभूत सुविधाओं की कमी से ग्रामीणों में आक्रोश, चुनाव का करेंगे बहिष्कार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.