Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाताल गया पानी तो खुली रांची नगर निगम की नींद, अवैध रूप से कारोबार करने वालों पर शुरू की कार्रवाई
    झारखंड

    पाताल गया पानी तो खुली रांची नगर निगम की नींद, अवैध रूप से कारोबार करने वालों पर शुरू की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में पानी पाताल में पहुंच चुका है. कई इलाके तो ऐसे है जहां पर सैंकड़ों फीट बोरिंग करने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है. कई इलाके तो ड्राई जोन घोषित है. अब जब ज्यादातर इलाकों का पानी पाताल में पहुंच गया है तो रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली है. वहीं शहर में अवैध रूप से धरती का सीना छलनी कर पानी निकालने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. वहीं उनके कागजात के भी जांच किए जा रहे है. जिससे की अवैध रूप से पानी की निकासी कर कारोबार करने वालों पर लगाम लगाई जा सके. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने दिनों से नगर निगम के अधिकारी किस नींद में थे. बता दें कि वाटर बॉटलिंग प्लांट के संचालन को लेकर रांची नगर निगम के पास कोई गाइडलाइन अबतक नहीं बनी है. इसी का फायदा उठाकर शहर में धड़ल्ले से वाटर बॉटलिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा है.

    350 से अधिक जगह ड्राई जोन

    शहर में पानी की सप्लाई के लिए रांची नगर निगम ने समर एक्शन प्लान बनाया है. जिसमें नगर निगम क्षेत्र के 350 से अधिक जगहों को ड्राई जोन एरिया माना गया है. इन इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. चूंकि इन इलाकों में तो पानी का लेवल बचा ही नहीं है. कुछ इलाके में तो लोग गर्मी पड़ते ही अपने रिश्तेदारों और परिवार के पास दूसरे इलाकों में चले जाते है जहां पर पानी हो.

    हाईकोर्ट ने भी लगाई है फटकार

    हाइकोर्ट ने राज्य में नदियों व जल स्रोतों के अतिक्रमण तथा साफ-सफाई को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की थी. जिसमें भूमिगत जल स्तर को बनाये रखने में वाटर हार्वेस्टिंग को जरूरी बताया था. वहीं सरकारी भवन, प्राइवेट बिल्डिंग, अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाना सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही कहा कि किसी भी भवन का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट देने के पूर्व यह देखा जाये कि वहां वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया है कि नहीं. रांची नगर निगम को खंडपीठ ने निर्देश दिया कि वह सर्वे कराये तथा यह देखे कि भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग बनाया गया है या नहीं. नहीं बनाने पर कार्रवाई की जाये. इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए. वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने को लेकर होर्डिंग्स, समाचार पत्रों, एफएम रेडियो आदि के माध्यम से प्रचार अभियान चला कर लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.

    अवैध कारोबार नगर निगम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअर्जुन मुंडा और कालीचरण मुंडा आज खूंटी में करेंगे नामांकन पर्चा दाखिल
    Next Article आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.