Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झुमरा पहाड़ में नक्सलियों के ठिकाने पर सुरक्षाबलों की छापेमारी, टेंट व चूल्हे को किया गया नष्ट
    क्राइम

    झुमरा पहाड़ में नक्सलियों के ठिकाने पर सुरक्षाबलों की छापेमारी, टेंट व चूल्हे को किया गया नष्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कमाण्डर बिरसेन उर्फ चंचल व उसके साथियों के झुमरा पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त होने पर सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर व जिला पुलिस बल को सम्मलित कर एक संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में थाना प्रभारी ललपनिया व झारखण्ड जगुआर एजी-15 की सर्च टीम लालगढ टोला, लईयोगढ़ा पार कर रही थी कि जंगल की तरफ से एक फायर हुआ. जिसका सर्च टीम के द्वारा पीछा किया गया, लेकिन जंगल का फायदा उठाकर गोली चलाने वाला भाग गया. सर्च टीम के द्वारा तलाशी में एक भरथुआ बंदूक पाया गया.

    वहीं अभियान के क्रम में सहायक समादेष्टा CRPF व प्रभारी रहावन ओपी की टीम के द्वारा झुमरा पहाड के जंगल में नक्सलियों के छिपने का ठिकाना का पता लगाया गया. जहां रहने, खाना बनाने, मोर्चा आदि पाया गया. जिसे सर्च टीम के द्वारा विनष्ट कर दिया गया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं नक्सलियों के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है. पुलिस के द्वारा मजल लोडिंग भरथुआ बंदूक बरामद किया गया और उग्रवादियों के द्वारा प्रयोग किए जा रहे मिट्टी का चुल्हा, मचान आदि को अभियान में शामिल सर्च टीम के द्वारा विनिष्ट कर दिया गया.

    वहीं छापामारी अभियान में प्रभात कुमार, सहायक समादेष्टा, CRPF, जगदेव  पाहन तिर्की, पुलिस निरीक्षक झारखण्ड जगुआर, शशि शेखर कुमार, ओपी प्रभारी, ललपनियां ओपी, जय प्रकाश एक्का, ओपी प्रभारी रहावन ओपी, दीपक कुमार राणा, थाना प्रभारी चतरोचट्टी थाना, रंजीत प्रसाद यादव, थाना प्रभारी महुआटॉड थाना, CRPF, झारखण्ड जगुआर व जिला बल के सशस्त्र जवान शामिल थे.

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: मणिपुर में दोपहर 3 बजे तक 68.48% मतदान, जानिए क्या है बाकी राज्यों का वोटर टर्नआउट

    Johar Live अभियान आज की खबर करंट न्यूज छापेमारी जिला पुलिस बल जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड जगुआर झुमरा पहाड़ डेली न्यूज ताजा खबर नक्सली न्यूज हेडलाइन बोकारो भरथुआ बंदूक भाकपा भाकपा माओवादी माओवादी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीआरपीएफ स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी की बाइक से PLFI उग्रवादी का खुला राज, मकान मालिक व किरायेदार समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article 18 वर्षों से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया  

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस में फंसी 5 खदानें, झारखंड सरकार ने रद्द की लीज; अब दोबारा नीलामी

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026

    17 सितंबर को सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.