Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना आज करेंगी नामांकन, गांडेय विधानसभा सीट से लड़ रही हैं उपचुनाव
    झारखंड

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना आज करेंगी नामांकन, गांडेय विधानसभा सीट से लड़ रही हैं उपचुनाव

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड के गांडेय विधानसभा पर भी उपचुनाव होना है. जेएमएम ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा है. जानकारी के मुताबिक, कल्पना सोरेन सोमवार, (29 अप्रैल) अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगी. इसे लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. कल्पना सोरेन पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी डीएसओ गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. इस दौरान सीएम चंपई सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.

    इसके बाद वह पपरवाटांड़ फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी. इसके बाद वह गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांडेय और बेंगाबाद में एक-एक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगी. वह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आमने-सामने भी मुलाकात करेंगी. बता दें कि कल्पना सोरेन रविवार (28 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल करने गिरिडीह पहुंची थीं. जहां राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और बधाई दी.

    नामांकन दाखिल करने के बाद कल्पना सोरेन ने रविवार को पार्टी सुप्रीमो और अपने ससुर शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. कल्पना ने इसकी फोटो भी हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट से शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम झामुमो है! झामुमो उस संघर्ष का नाम है जो झारखंड की जनता के हक के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा!

    उन्होंने आगे लिखा था कि मैं, झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाली सच्ची सिपाही, हेमंत जी की जीवन संगिनी कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की एक सिपाही के रूप में जीवन भर झारखंड और गांडेय विधानसभा की जनता के अधिकारों के लिए काम करती रहूंगी. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से आने वाले समय में गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदल जायेगी. जोहार!

    ये भी पढ़ें : विजय हांसदा की जीत को लेकर I.N.D.I.A की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं का बूथों पर सशक्त भूमिका अदा करने का आह्वान

    Election Gandey jharkhand Jmm Johar Live Kalpana Soren ranchi कल्पना सोरेन गाँडेय चुनाव जोहार लाइव झामुमो झारखंड रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविजय हांसदा की जीत को लेकर I.N.D.I.A की रणनीति तय, कार्यकर्ताओं का बूथों पर सशक्त भूमिका अदा करने का आह्वान
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन दाखिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.