Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रौशन और नौशाद के घर मचा कोहराम… जानिये क्यों
    ट्रेंडिंग

    रौशन और नौशाद के घर मचा कोहराम… जानिये क्यों

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रौशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Aurangabad : बिहार में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के रफीगंज-दनई-बराही पथ पर कोटवारा गांव के पास हुआ. हादसा बीती देर रात तब हुआ जब दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

    मृतक की शिनाख्त रफीगंज के ललिता सिनेमा हॉल के पास निवासी दिलीप चंद्रवंशी के बेटे रौशन कुमार (30 वर्षीय) और नुनिया टिल्हा निवासी मो. फारूक के बेटा नौशाद (22 वर्षीय) के तौर पर की गई है. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बराही बाजार से रफीगंज लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें रौशन और नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दूसरी बाइक का चालक बेतरह जख्मी हो गया, जिसे परिजन इलाज के लिए घटना स्थल से तुरंत ले गए.

    सूचना मिलते ही रफीगंज थानाप्रभारी शंभू कुमार समेत एसआई मिथिलेश कुमार, एएसआई बबनजीत कुमार, अवधेश सिंह, महेश पासवान और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया और दोनों बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल पुलिस दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है.

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक रौशन बराही बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था, जबकि नौशाद एक पैथोलॉजी जांच केंद्र का संचालन करता था. दोनों युवक अपने-अपने काम के बाद देर शाम घर लौट रहे थे. दोनों अपने घर की बहनों के इकलौते भाई थे. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और घर में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

    Also Read : PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल

    accident news Aurangabad Aurangabad Sadar Hospital Bihar Bihar news bike accident bike crash Kotwara village police action post mortem Rafiganj Rafiganj accident Rafiganj police station Road Accident road collision औरंगाबाद औरंगाबाद सदर अस्पताल कोटवारा गांव दुर्घटना समाचार पुलिस कार्रवाई पोस्टमार्टम बाइक एक्सीडेंट बाइक टक्कर बिहार बिहार न्यूज रफीगंज रफीगंज थाना रफीगंज दुर्घटना रोड एक्सीडेंट सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान संशोधन प्रस्ताव पर मुहर आज, 38 साल बाद होगा ये बदलाव!
    Next Article बिजली विभाग का जानलेवा जुगाड़! पेड़ को ही पोल बनाकर बांध दी 11 हजार वोल्ट की लाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खत्म, लेकिन खदानें नहीं होंगी बेकार, गिरिडीह और करमा OCP का होगा कायाकल्प

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.