Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इंतजार हुआ खत्म : भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा 15 मार्च से आम लोगों के लिए होगी शुरू
    ट्रेंडिंग

    इंतजार हुआ खत्म : भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा 15 मार्च से आम लोगों के लिए होगी शुरू

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : अंडरवाटर मेट्रो सेवा को इंतजार खत्म होने वाला है. आज से चार दिन बाद यानी 15 मार्च से कोलकाता के हुगली नदी पर बने भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है. कोलकाता मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली मेट्रो सुबह 7 बजे हावड़ा से एस्प्लेनेड के बीच शुरू होगी. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बंगाल यात्रा के दौरान 6 मार्च को भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस का उद्घाटन किया था.

    कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने एक बयान में कहा कि ट्रेनें सोमवार से शनिवार तक हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड दोनों स्टेशनों से हर 12 से 15 मिनट में उपलब्ध होंगी. सुबह 7 बजे से रात 9.45 बजे तक इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेनें कुल 130 सेवाएं (प्रत्येक स्टेशन से 65 यात्राएं) करेंगी.

    इसी तरह, कवि सुभाष और हेमंत मुखोपाध्याय दोनों स्टेशनों से सोमवार से शुक्रवार तक 20 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी. ट्रेनें सुबह 9 बजे से शाम 4.40 बजे तक इन दोनों स्टेशनों के बीच कुल 48 यात्राएं (प्रत्येक स्टेशन से 24 यात्राएं) करेंगी. सोमवार से शुक्रवार तक जोका और माझेरहाट स्टेशनों के बीच हर 25 मिनट पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी. सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक इन स्टेशनों के बीच ट्रेनें कुल 36 सेवाएं (प्रत्येक स्टेशन से 18) करेंगी.

    पानी के नीचे रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो

    दो स्टेशनों-हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच सुरंग की कुल लंबाई 4.8 किलोमीटर है. इसमें, 1.2 किमी सुरंग हुगली नदी में 30 मीटर नीचे है, जो इसे किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ बनाती है. इसके अलावा हावड़ा मेट्रो स्टेशन, देश का सबसे गहरा स्टेशन भी होगा.

    यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना का एक हिस्सा है जो सेक्टर पांच से शुरू होती है और वर्तमान में सियालदह में समाप्त होती है. मेट्रो रेल के मुताबिक इस कॉरिडोर की पहचान 1971 में शहर के मास्टर प्लान में की गई थी. मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, “हावड़ा और कोलकाता, पश्चिम बंगाल के दो सदियों पुराने ऐतिहासिक शहर हैं और यह सुरंग हुगली नदी के नीचे से इन दोनों शहरों को जोड़ेगी.”

    इसे भी पढ़ें: तीन दिनों की मॉरीशस दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रवाना, राष्ट्रीय दिवस समारोह में करेंगी शिरकत

    15 March 15 मार्च City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Underwater Metro अंडरवाटर मेट्रो आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोरंडा में पेड़ से लटक कर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article बीजेपी सांसद राहुल कस्वां आज कांग्रेस में होंगे शामिल,टिकट कटने से थे नाराज  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    15 घंटे की फ्लाइट में खाना नहीं दिया, अब देना होगा 50 हजार मुआवजा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.