New Delhi : अभिनेता जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं, जबकि इसे ‘दिल्ली बेल्ली’ और ‘धोबी घाट’ जैसी फिल्मों के निर्देशक सुनील पांडे ने निर्देशित किया है। जुनैद की पिछली फिल्म ‘लवयापा’ में उनके साथ लीड रोल में जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
टीजर की झलक
टीजर की शुरुआत बेहद खूबसूरत तरीके से होती है। इसमें साई पल्लवी और जुनैद खान एक-दूसरे को आईने में देखते हैं। जुनैद साई पल्लवी से कहते हैं, “तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है, मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता।” इसके बाद दोनों बर्फीली वादियों में एक-दूसरे के साथ खास पल बिताते हैं, लेकिन अचानक उनका सपना टूट जाता है।
लोगों की प्रतिक्रिया
टीजर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “साई पल्लवी को पहली बार हिंदी बोलते सुना है। अच्छा लगा।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “जुनैद की एक्टिंग इसमें ठीक लग रही है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “जुनैद को लवस्टोरी में नहीं, विलेन या सुपरमैन के रोल में कास्ट करो।”
फिल्म की रीमेक और रिलीज डेट
‘एक दिन’ मूल रूप से थाई फिल्म ‘वन डे’ की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Also Read : NH-20 पर यात्री बस को जलाकर कर दिया था राख, पुलिस ने चार को दबोचा

