Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NH-20 पर यात्री बस को जलाकर कर दिया था राख, पुलिस ने चार को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    NH-20 पर यात्री बस को जलाकर कर दिया था राख, पुलिस ने चार को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटूपालू टीओपी के पास एनएच-20 पर यात्री बस में आगजनी किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 जनवरी की शाम करीब 7.30 बजे की है, जब रांची से सिलीगुड़ी जा रही एक यात्री बस सड़क हादसे के बाद हिंसा का शिकार हो गई। ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी के अनुसार, बस (नंबर JH 05CR-0457) से सड़क पार कर रही एक युवती को टक्कर लग गई थी। इसके बाद बुलेट पर सवार कुछ लोगों ने बस के आगे बाइक खड़ी कर दी और यात्रियों को जबरन नीचे उतार दिया। आरोप है कि बस में तोड़फोड़ की गई और बस स्टाफ के साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसी दौरान बस में आग लगा दी गई, जिससे पूरी बस जलकर राख हो गई। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

    बस मालिक असरार अंसारी की शिकायत पर ओरमांझी थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के मार्गदर्शन में सिल्ली के डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चुटूपालू गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार गंझू, प्रियांशु शर्मा, सलमान आलम और दामोदर करमाली के रूप में हुई है। सभी आरोपी ओरमांझी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुलेट  (JH 01BP-3751) और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    छापामारी दल में सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, ओरमांझी थानेदार शशि भूषण चौधरी एसआई जय प्रकाश पासवान, एएसआई अनुप कुमार सिंह, हेमंत कुमार यादव और ओरमांझी थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

    Also Read : लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल

    A passenger bus was set ablaze and reduced to ashes on NH-20; police have arrested four people. NH-20 पर यात्री बस को जलाकर कर दिया था राख पुलिस ने चार को दबोचा बस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानसिक थकान से राहत दिला रही ओशन थेरेपी, लोगों में बढ़ रहा चलन
    Next Article जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.