Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बाप ने नाबालिग बेटी का दो लाख में कर दिया सौदा, पुलिस ने दलाल समेत पिता और दूल्हे को दबोचा
    क्राइम

    बाप ने नाबालिग बेटी का दो लाख में कर दिया सौदा, पुलिस ने दलाल समेत पिता और दूल्हे को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपये में सौदा करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि तिनटंगा दियारा ज्ञानीदास टोला के सिमरिया गांव में एक पिता ने अपनी बेटी का सौदा राजस्थान के लड़के के साथ कर दिया. बताया जा रहा है कि पिता ने राजस्थानी लड़के से बेटी से उसकी शादी कराने के बदले दो लाख रुपए लिए थे. इसके बाद राजस्थान का लड़का विंद टोली में अपने भाई के साथ शादी करने पहुंचा था. इस बीच गांव वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा, बच्ची के पिता और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सही समय पर एक्शन लिया तब एक बच्ची की जिंदगी खराब होने से बच गई.

    दूल्हा बनने के लिए आया पहुंच गया जेल

    मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता, दलाल कारेलाल मंडल, दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे राजू तेली और उसके भाई सुरेश तेली को गिरफ्तार कर लिया है. कारेलाल तेली के बारे में बताया जाता है कि वह दियारा क्षेत्र में गरीब परिवार को बहलाफुसला कर और पैसों का लालच देकर दूसरे राज्य के लोगों के साथ शादी कराने का काम करता है. दूसरे राज्य के लोग शादी के लिए उस मोटी रकम दलाली के रूप में देते हैं. कारेलाल मंडल ने इस तरह कई नाबालिग लड़कियों की शादी कराई थी और आगे भी कराने की तैयारी कर रहा था.

    दलालों की पहचान कर रही है पुलिस

    मामले में रंगरा सहायक थाना प्रभारी बिट्टू कमल ने बताया कि पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां पैसे लेकर दूसरे राज्यों के लोगों के साथ शादी कराने की शिकायत मिली है. पुलिस ऐसे दलालों की पहचान करने में जुटी है जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    इसे भी पढ़ें: मोबाइल दुकान में शटर का ताला तोड़ 60 लाख की चोरी

     

    Bhagalpur Bihar City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार भागलपुर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोबाइल दुकान में शटर का ताला तोड़ 60 लाख की चोरी
    Next Article दिल्ली की तर्ज पर रांची, हजारीबाग, लोहरदगा और जमशेदपुर में बनेंगे अर्बन हेल्थ सेंटर, जांच के साथ दवाईयां भी मिलेगी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.