Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी यादव आज से शुरू करेंगे ‘जन विश्वास यात्रा’, महागठबंधन सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी यादव आज से शुरू करेंगे ‘जन विश्वास यात्रा’, महागठबंधन सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज से ‘जन विश्वास यात्रा’ शुरू करेंगे. इस यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की जाएगी. 20 से 1 मार्च तक होने वाली इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव राज्य के विभिन्न इलाकों में 32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 20 फरवरी को तेजस्वी यादव अपनी यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से करेंगे. इसी दिन वे सीतामढ़ी और शिवहर भी पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले दिन यानी 21 फरवरी को तेजस्वी मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज और 22 फरवरी को सीवान, छपरा और आरा पहुंचेंगे.

    इसके अगले दिन यानी 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, फिर 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को तेजस्वी की यात्रा वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, 28 फरवरी को कटिहार, भागलपुर में तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

    29 फरवरी को 11 बजे दिन में तेजस्वी यादव राजेंद्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर, भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे. फिर, 1 मार्च को तेजस्वी यादव 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका, 1.30 बजे दिन में जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में सभा को संबोधित करेंगे और पटना वापस लौट जाएंगे.

    तेजस्वी यादव पर सम्राट चौधरी ने कसा तंज

    बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लूट यात्रा निकालना चाहिए. पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लूट यात्रा निकालना था, इसमे उन्हें बताना चाहिए कि वे और उनके परिवार ने बिहार में भ्रष्टाचार कर कितनी संपत्ति अर्जित की है. कितना लूट किया है. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें अपने परिवार के भ्रष्टाचार के विषय में बताना चाहिए.

    इसे भी पढ़ें: नहीं रहे ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस

    'Jan Vishwas Yatra' 'जन विश्वास यात्रा' Bihar City News Current News Daily News grand alliance Johar Live Latest news Local News Main News News Headline patna RJD leader Tejashwi Yadav Today's News आज की खबर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार महागठबंधन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस
    Next Article फूड एप्प से ठगों ने उड़ाये 97 हजार, पुलिस ने धर दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.