Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर को आई नींद, हरी झंडी के इंतेजार में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन
    ट्रेंडिंग

    ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर को आई नींद, हरी झंडी के इंतेजार में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान सो जाने की वजह से एक ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही. मिली जानकारी के अनुसार घटना यूपी के इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन की है, जहां पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही. आगरा रेलवे मंडल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन मास्टर को नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा है कि आपकी इस लापरवाही की वजह से कोई बड़ी घटना हो सकती थी. बता दें कि यह स्टेशन आगरा मंडल के अंदर आता है. आगरा रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हमारी ओर से स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया गया है.

    कार्रवाई की जा रही है.मामले को लेकर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन इस स्टेशन से गुजरती है. सुत्रो के मुताबिक लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए कई बार हॉर्न बजाई, ताकि वह ट्रेन को गुजरने के लिए हरी झंडी दिखा सके. वहीं सुत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि स्टेशन मास्टर  ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है. उसकी ओर से सफाई दी गई कि वह स्टेशन पर अकेला था क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात ‘प्वाइंट्समैन’ पटरी के निरीक्षण के लिए गये थे.

    ड्यूटी नींद स्टेशन मास्टर हरी झंडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकवादी हमले की मल्लिकार्जुन खड़गे ने की निंदा, राहुल गांधी ने भी जताया शोक
    Next Article गांडेय का निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026
    झारखंड

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026
    Latest Posts

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.