Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गांडेय का निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार
    गिरिडीह

    गांडेय का निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : गांडेय से निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को बेंगाबाद थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि सुबह-सुबह पुलिस ने शहर के झंडा मैदान के पास स्थित आवास पर छापेमारी कर उन्हें बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 में गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान आरोपी अवधेश सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया. और उसे उसके घर से पकड़ने में सफल रही.

    फिलहाल पुलिस आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर बेंगाबाद थाना ले गयी. जानकारी के मुताबिक, प्रखर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आरोपी अवधेश सिंह ने दो साल पहले बेंगाबाद इलाके में घुसकर जमीन के कागजात के साथ छेड़छाड़ की थी. उस समय अंचलाधिकारी के आवेदन पर बेंगाबाद थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वहीं कुछ दिन पहले उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

    बता दें कि गांडेय के निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह ने जमीन अधिग्रहण को लेकर कई बार आंदोलन किया था. कई बार जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी अवधेश सिंह ने धारा 144 को गलत तरीके से तोड़ा था. उस वक्त भी नगर पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई की थी.

    निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह की गिरफ्तारी के दौरान बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार के साथ ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, इंस्पेक्टर ममता कुमारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

    Breaking Johar Live निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर को आई नींद, हरी झंडी के इंतेजार में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन
    Next Article बिहार के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में चोरी, पैसा निकालते वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.