Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में चोरी, पैसा निकालते वीडियो वायरल
    क्राइम

    बिहार के महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में चोरी, पैसा निकालते वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के गर्भगृह से चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरी करने वाला शख्स एक बौद्ध भिक्षु ही है. इस भिक्षु का चोरी करने का वीडियो सोसल मिडिया पर खुब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि वह मंदिर के गर्भगृह से पैसे चुरा रहा है. हैरानी की बात ये है कि भिक्षु ने चोरी के बाद भगवान बुद्ध के पैर छूकर उन्हें नमन भी किया है. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है. बता दें कि  बोधगया का महाबोधी मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. यहां हर साल विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक आते हैं. इस दौरान ये लोग महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन करके महाबोधि वृक्ष के नीचे साधना करते हैं.

    वहीं मंदिर की दानपेटी में दान देते हैं. इस दान पेटी की देखरेख बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा की जाती है. इस काम के लिए बौद्ध भिक्षुओं को ही रखा गया है. ऐसे में अब सीसीटीवी लगे होने के कारण महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से भिक्षु का दानपेटी से पैसा चोरी करने का वीडियो सामने आ गया. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बौद्ध भिक्षु पहले दान में मिले रुपए को उठाता है और फिर अपने चीवर के अंदर रख लेता है. रुपए चोरी करने के बाद वह भगवान बुद्ध के पैर छूता है और फिर बाहर निकल जाता है.

    बौद्ध भिक्षु की पहचान भिक्षु धम्मिका के रूप में की गई है. बौद्ध भिक्षु के चोरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले भी महाबोधी मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों से दान का पैसा लेने के दौरान आपस में बौद्ध भिक्षुओं के बीच लड़ाई करने का मामला सामने आया था, जिसपर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

    चोरी पैसा महाबोधि मंदिर वीडियो वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांडेय का निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह गिरफ्तार
    Next Article मुजफ्फरपुर के प्लाई फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 1 करोड़ का नुकसान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा साहिबगंज से बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    September 27, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.