Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रविंद्र जडेजा के पिता ने दिया बड़ा बयान- क्रिकेटर नहीं बनता तो अच्छा होता, उससे कोई रिश्ता नहीं
    खेल-सिनेमा

    रविंद्र जडेजा के पिता ने दिया बड़ा बयान- क्रिकेटर नहीं बनता तो अच्छा होता, उससे कोई रिश्ता नहीं

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जडेजा की पत्नी रिवाबा पर भी लगाया परिवार में दरार डालने का आरोप 

    राजकोट : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा  के पिता अनिरूद्ध सिंह जडेजा ने बेटे रविंद्र जडेजा  के साथ संबंध को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा की रिवाबा से शादी के बाद से उनके बेटे के साथ संबंध पहले जैसे नहीं रहे. पिता अनिरूद्ध सिंह ने परिवार में दरार पैदा करने के लिए रीवाबा को दोषी ठहराया.

    जडेजा के पिता ने कहा कि एक ही शहर में रहने के बावजूद वह अपने बेटे से भी नहीं मिल पाता हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अच्छा होता रविंद्र क्रिकेटर नहीं बनते, उनकी शादी नहीं हुई होती. जडेजा के पिता जामनगर में एक फ्लैट में अकेले रहते हैं. उन्होंने बताया कि जडेजा और रिवाबा की शादी के 3 महीने बाद ही घर में कलह शुरू हो गई.

    रविंद्र जडेजा के पिता ने कहा, मैं आपको एक सच बताऊं? मेरा रवि और उनकी पत्नी रीवाबा से बिल्कुल भी कोई संबंध नहीं है. हम उन्हें नहीं बुलाते हैं और वे हमें नहीं बुलाते हैं. समस्याएं उसकी शादी के दो या तीन महीने बाद शुरू हुई. मैं फिलहाल जामनगर में अकेला रहता हूं, जबकि रविंद्र अपने अलग बंगले में रहते है. वह उसी शहर में रहता है, लेकिन मैं उससे नहीं मिल पाता. पता नहीं उसकी बीवी ने उस पर क्या जादू कर दिया है.

    रविंद्र जडेजा के पिता ने कहा, वह मेरा बेटा है और मेरा दिल जलकर राख हो जाता है. उसकी शादी न होती तो अच्छा होता. अच्छा होता अगर वह क्रिकेटर न बनता. ऐसे में हमें ये सब नहीं झेलना पड़ता.

    शादी के तीन महीने के भीतर ही उसने (रिवाबा) मुझसे कहा कि सब कुछ उसके नाम पर कर दिया जाए. उसने हमारे परिवार में दरार पैदा कर दी. वह परिवार को नहीं चाहती थी और अकेले आजादी से रहना चाहती थी. मैं गलत हो सकता हूं, और नयनाबा (रविंद्र जडेजा की बहन) गलत हो सकती हैं, लेकिन आप मुझे बताएं, हमारे परिवार के सभी 50 सदस्य गलत कैसे हो सकते हैं? परिवार में किसी से कोई रिश्ता नहीं है, केवल सिर्फ नफरत है.

    रवींद्र जडेजा के पिता ने यह भी बताया कि जडेजा की जिंदगी में ससुराल वालों का दखल ज्यादा. वह सिर्फ पैसा चाहते हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों से अपनी पोती का चेहरा तक नहीं देखा है, मैं कुछ भी छुपाना नहीं चाहता. हमने पांच साल में अपनी पोती का चेहरा भी नहीं देखा है. रविंद्र के ससुराल वाले सब कुछ संभालते हैं. वे हर चीज में दखल देते हैं. वे अब मौज- मस्ती कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक बैंक मिल गया है.

    रविंद्र जडेजा के पिता ने बताया कि उनके पास गांव में जमीन है. पत्नी की 20 हजार रूपये पेंशन आती. इसी से खर्च चलाते हैं. 2 बीएचके फ्लैट में अकेले रहते हैं. दिन में दो बार मेड से खाना बनवाते हैं. इस फ्लैट में रविंद्र जडेजा का अलग कमरा है. उसमें उनकी शील्ड और जर्सी रखी हुई है. वह कहते हैं कि जडेजा को क्रिकेटर बनाने के लिये बहुत मेहनत की. चौकीदारी का काम किया. बहन नायनाबा ने माँ की तरह पाला.

     

     

    Country Gujarat Jadeja johar live news Rajkot Rivaba Team India गुजरात जडेजा जोहार लाइव न्यूज़ टीम इंडिया देश राजकोट रिवाबा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article68वां रेल सप्ताह पुरस्कार : रांची स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ रख रखाव के लिए मिला शील्ड
    Next Article खुशखबरी : EPFO ने बढ़ाया पीएफ पर ब्याज, 7 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

    Related Posts

    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.