Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Pran Pratishtha Ceremony : अमेरिका के मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ का होगा आयोजन
    ट्रेंडिंग

    Pran Pratishtha Ceremony : अमेरिका के मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ का होगा आयोजन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ विदेशों में भी धूम है. अमेरिका में मौजूद मंदिरों में अगले सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि लंबे इतंजार के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ. दुनियाभर के हिंदुओं के लिए यह आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन हैं. ह्यूस्टन के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खासा उत्साह है. समारोह के दिन मंदिरों में सुंदरकांड का आयोजन होगा. गायन, संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा. साथ ही भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण किया जाएगा. जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है.

    अमेरिका के मंदिरों में समारोह को लेकर उत्साह- मित्तल

    मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं. अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच होने वाला है. अमेरिका में लगभग 1,000 मंदिर हैं और उनमें से लगभग सभी इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए इस सप्ताहांत से उत्सव मना रहे हैं.

    ‘राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक’

    अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय की अध्यक्ष कल्याण विश्वानथन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या उपेक्षा और विनाश से फिर से उभर रहा है. राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है. 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में विराजमान होंगे. गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा.

    इसे भी पढ़ें: रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 74 उम्मीदवार के लिए 2163 मतदाता करेंगे मतदान   

     

     

    America City News Consecration of Ram Lalla Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sunderkand Today's News अमेरिका आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुंदरकांड स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 74 उम्मीदवार के लिए 2163 मतदाता करेंगे मतदान   
    Next Article खास लकड़ी से बनी रामायण : चार पीढ़ियों तक पहुंचाएगी संदेश, कीमत 1.65 लाख   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.