Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 74 उम्मीदवार के लिए 2163 मतदाता करेंगे मतदान   
    झारखंड

    रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 74 उम्मीदवार के लिए 2163 मतदाता करेंगे मतदान   

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची जिला बार संघ चुनाव के लिए मतदान आज होने वाला है। दरअसल, रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) के चुनाव के लिए शनिवार (20 जनवरी) को मत डालें जाएंगे. 16 पदों के लिए 74 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं. इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2163 मतदाता करेंगे. इस बार अध्यक्ष के साथ महासचिव एवं संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सबकी निगाहें है. चुनाव समिति के सदस्यों की ओर से शुक्रवार को देर रात तक सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

    20 जनवरी को नए बार भवन के बेसमेंट में मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ होगी. मतदान का समय दिन के 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है. मतपत्रों की गिनती 21 जनवरी को होगी. चुनाव समिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी एवं अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि वोट के लिए दो बूथ बनाये गए हैं. प्रत्येक बूथ में एक साथ 35 वकील प्रवेश कर अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे.

    मतदान को पूरी तरह से पारदर्शी रखा गया है. पूरे मतदान स्थल को सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. मतदाता को अपना आईडी कार्ड या आधार कार्ड के साथ ड्रेस कोड में मतदान स्थल पहुंचने को कहा गया है.

    आरडीबीए का सबसे महत्वपूर्ण पद महासचिव का होता है. इस पद के लिए निवर्तमान महासचिव संजय कुमार विद्रोही एवं पिछली चुनाव में हार का सामना कर चुके अनिल कुमार कंठ के बीच जबरदस्त मुकाबला दिखता नजर आ रहा है.

    तीसरे उम्मीदवार प्रदीप सरकार को भी सदस्य कम नहीं आंक रहे हैं. उधर, अध्यक्ष पद पर आठ बार चुनाव जीत चुके एसपी अग्रवाल नौवीं बार फिर मैदान में दावेदारी ठोकी है. इनका सीधा मुकाबला एके मित्रा से है. हालांकि मैदान में सुधीर सिन्हा और रश्मि कात्यायन भी खड़े हैं. बार इस पद पर परिवर्तन देखना चाह रहा है.

    तीसरा महत्वपूर्ण पद संयुक्त सचिव पशासन का है. इस पद पर पवन रंजन खत्री के साथ सीधा मुकाबला अभिषेक भारती से होता दिख रहा है. मैदान में सुनील पांडेय भी मजबूत प्रत्याशी हैं. हालांकि मैदान में सात प्रत्याशी खड़े हैं.

    चुनाव उम्मीदवार :

    अध्यक्ष पद : एके मित्रा, एसपी अग्रवाल, रश्मि कात्यायन एवं सुधीर सिन्हा
    उपाध्यक्ष पद : बीके राय, अनूप कुमार लाल, मुमताज अहमद खान, रंजीत महतो व सतीश कुमार वर्मा

    महासचिव पद : संजय कुमार विद्रोही, अनिल कुमार कंठ, आशीर्वाद बेदिया एवं प्रदीप सरकार
    संयुक्त सचिव (प्रशासन) : पवन रंजन खत्री, अभिषेक कुमार भारती, सुनील पांडेय, अजित कुमार सिंह, दर्पणा तमांग, कुमुद रंजन प्रसाद व काफिऊर रहमान

    संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) : रतीश रोशन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, जगदीश चंद्र पांडेय, अभय मिंज एवं बिनोद कुमार सिंह

    कोषाध्यक्ष पद : अमर कुमार, प्रीतांशु कुमार सिंह एवं मुकेश कुमार केशरी
    सहायक कोषाध्यक्ष : सुरोजीत कुमार रॉय, दीनदयाल सिंह, अमरेंद्र नाथ त्रिवेदी, संजय कुमार तिवारी एवं सत्यम कुमार

    सदस्य कार्यकारी समिति : बीरेंद्र प्रताप, सोसन नाग, राम कृष्ण भगत, ज्योति आनंद, जितेंद्र कुमार, शंकर कुमार शर्मा, अभय कुमार मिंज, अजीत कुमार, अलख कुमार उर्फ टिंकू, अमित कुमार तिवारी, अमितेश कुमार उर्फ राजू, अंजित कुमार, आरती ललन गुप्ता, असीम कच्छप, बबलू कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह,

    धर्मेंद्र कुमार तिवारी, दीना नाथ गुप्ता, इला रानी सहाय, इशान वर्मा, जेपी महतो, जीवन ठाकुर, कुमार विमल, महेश्वर महतो, मनीष कुमार, मोमताज अहमद. जकावत निगर, पप्पू कुमार, परवेज अख्तर, राज किशोर महतो, राज कुमार साहू, राजेश सांगा, राकेश कुमार, संजय ठाकुर, शशि रंजन महतो, शिबल कुमार महतो, श्रवण कुमार, सिकंदर कुमार, सईद शीश आलम, वीरेंद्र कुमार उर्फ सिंह एवं विद्या ज्योत्सना ओड़िया.

     

    Bar Association candidates Election Election Committee jharkhand johar live news ranchi Voting उम्मीदवार चुनाव चुनाव समिति जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बार एसोसिएशन मतदान रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन के एक स्कूल हॉस्टल में लगी भीषण आग, 13 की मौत, एक घायल
    Next Article Pran Pratishtha Ceremony : अमेरिका के मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ का होगा आयोजन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.