Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मतदाता जागरूकता को लेकर निकली ऑटो रैली, उपायुक्त रही मौजूद
    झारखंड

    मतदाता जागरूकता को लेकर निकली ऑटो रैली, उपायुक्त रही मौजूद

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले में 13 मई यानी की सोमवार को तड़के स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर टोटो और ओटो रैली निकाली गई. यह रैली उपायुक्त कुमुद सहाय के नेतृत्व में दुमका रोड बिजली ऑफिस से गांधी मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण के साथ रैली संपन्न हुआ. इस जागरूकता रैली में सैकड़ो की संख्या में टोटो और ऑटो शामिल हुए. गांधी मैदान में सभी चालकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान सभी का पहला धर्म, पहला कर्तव्य और पहला काम है.

    उन्होंने कहा कि जलपान से पूर्व मतदान हमारा लक्ष्य होना चाहिए ताकि प्रजातंत्र में हमारी सहभागिता सुनिश्चित हो. उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि मतदान में लोग अपने महत्वपूर्ण भूमिका को बेहतर तरीके से समझ सके और उसमें अपना योगदान दे सकें.

    उन्होंने बताया कि सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए मतदान सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है. दिव्यांग और 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि पहले स्वयं मतदान करें फिर अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें. जरूरत पड़े तो उन्हें मतदान करने में मदद भी दें.

    इस मौके पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी चालकों को मतदान करने की शपथ दिलाई और उन्हें हर हाल में मतदान करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और आम लोग उपस्थित थे.

    उपायुक्त ऑटो रैली जागरूकता नेतृत्व मतदाता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में दो बूथों पर ईवीएम खराब, देर से शुरू हुई वोटिंग
    Next Article लोकसभा चुनाव-2024 : सुबह 9 बजे तक खूंटी में 12.20 परसेंट और लोहरदगा में 10.97 परसेंट वोटिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.