Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रामगढ़ पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है. 36 लोगों की टीम का गठन भी कर दिया गया है. सभी लोग क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन विंग (सीपी एंड डीडब्ल्यू) में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगे. इसके साथ ही चार्जशीटेड अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइलिंग और निगरानी के लिए डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल विकसित किया गया है. रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत का दावा है कि इससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और मामलों का त्वरित उद्भेदन पहले की तुलना में अधिक आसान होगा.

    रामगढ़ पुलिस ने 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 के बीच आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, रंगदारी, डकैती, लूट, सेंधमारी, छिनतई, चोरी, वाहन चोरी और उत्पाद अधिनियम के मामलों में चार्जशीटेड 1971 अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी बुकलेट बनाई है. इसी आधार पर सभी अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाएगी. रामगढ़ एसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि अपराध या अपराधियों से जुड़ी किसी भी सूचना की तुरंत स्थानीय थाना या रामगढ़ पुलिस को जानकारी दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

    दो थानों से होगा अपराधियों का सत्यापन

    रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर प्रत्येक चार्जशीटेड अपराधी का दो स्तर पर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. पहला सत्यापन उस थाना क्षेत्र की पुलिस करेगी, जहां संबंधित मामला दर्ज है, जबकि दूसरा सत्यापन उस थाना क्षेत्र की पुलिस करेगी, जहां अपराधी वर्तमान में रह रहा है. इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए विशेष पोर्टल तैयार किया गया है.

    सत्यापन पूरा होने के बाद पोर्टल पर अपराधी का आपराधिक इतिहास, वर्तमान पता, सत्यापन रिपोर्ट, अपराध करने का तरीका (मोडस ऑपरेंडी) समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रखी जाएंगी. जरूरत पड़ने पर जिले के सभी थाने इस डाटा का उपयोग अनुसंधान, अपराध विश्लेषण और अपराधियों की पहचान के लिए कर सकेंगे.

    नवगठित विंग में रामगढ़ और पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक, जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना और ओपी प्रभारी तथा प्रत्येक थाना से नामित नोडल पदाधिकारी शामिल किए गए हैं. यह विंग सीधे पुलिस अधीक्षक की निगरानी में काम करेगा और इसके कार्यों की नियमित समीक्षा पाक्षिक बैठकों में की जाएगी.

    डिजिटल पोर्टल के माध्यम से जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की भी नियमित निगरानी और सत्यापन किया जाएगा. पुलिस का मानना है कि इससे सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखना और दोबारा अपराध करने की आशंका को कम करना संभव होगा.

    एसपी ने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आरोपपत्रित अपराधियों की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार डोजियर तैयार करने, निगरानी प्रस्ताव भेजने, सीसीए की कार्रवाई, जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने, एनडीपीएस मामलों में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई तथा गुंडा बही और गिरोह पंजी में प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

    Also Read : श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल 971 charge-sheeted criminals. Ramgarh Police's 'Digital Strike': Online profiles to be created for 1 रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप
    Next Article जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.