Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 2, 2026Updated:August 2, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मामले में मॉस्को में वांटेड युवती प्रेरणा कुमार की तलाश झारखंड में तेज हो गई है. दिल्ली एनसीबी से प्राप्त पत्र के आधार पर झारखंड सीआईडी ने रांची, जमशेदपुर व धनबाद के एसएसपी समेत अन्य जिलों के एसपी को पत्राचार कर मदद मांगी है. सीआईडी ने पत्राचार में स्पष्ट लिखा है कि महिला के वर्तमान ठिकाने का पता लगाने व उसके निवास का सत्यान कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराया जाएं.

    सीआईडी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रेरणा कुमार कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी के मामले में एनसीबी मॉस्को में वांटेड है. दिल्ली एनसीबी के पत्र में यह भी लिखा गया है कि 4 जुलाई 2026 को महिला प्रेरणा कुमार नेपाल से हवाई मार्ग के जरिए भारत पहुंची थी.

    पत्र में सभी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि यदि संबंधित महिला उनके जिले में रह रही हो या उसके वर्तमान ठिकाने की जानकारी मिले तो उसका सत्यापन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सीआईडी को भेजी जाए, ताकि उसे इंटरपोल और एनसीबी, नई दिल्ली को अग्रसारित किया जा सकें.

    नेपाल एनसीबी ने दो देश को लिखा है पत्र

    जानकारी के अनुसार नेपाल एनसीबी के काठमांडू कार्यालय ने एनसीबी नई दिल्ली और एनसीबी मॉस्को को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया कि भारतीय महिला प्रेरणा कुमार 4 जुलाई 2026 को त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, काठमांडू से भारत के लिए रवाना हुई. वहीं, काठमांडू एनसीबी ने पत्र के साथ डिफ्यूजन नोटिस व महिला प्रेरणा की पासपोर्ट कॉपी और बोर्डिंग पास भी दोनों देश को उपलब्ध कराया है. इसके बाद एनसीबी नई दिल्ली ने झारखंड पुलिस सीआईडी मुख्यालय को पत्र भेजकर महिला के रांची स्थित पते का सत्यापन कराने को कहा है.

    महिला प्रेरणा को लेकर क्या कहता है डिफ्यूशन नोटिस

    नेपाल एनसीबी की आधिकारिक पत्रों में उल्लेख है कि यह कार्रवाई एक इंटरपोल डिफ्यूजन नोटिस के संदर्भ में की जा रही है. डिफ्यूजन नोटिस का उपयोग सदस्य देशों के बीच जांच संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान और किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है. यह स्वयं किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने या सजा का प्रमाण नहीं होता, बल्कि जांच प्रक्रिया का हिस्सा होता है. जांच एजेंसियों के अनुसार, मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी जांच से संबंधित है और विभिन्न देशों की एजेंसियां आपसी समन्वय से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं. इसी क्रम में नेपाल, भारत और मॉस्को के बीच सूचना साझा की गई है.

    Also Read: झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    Also Read: JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    इंटरपोल डिफ्यूजन झारखंड सीआईडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी
    Next Article संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.