Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, 6400 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला दौरा
    ट्रेंडिंग

    श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, 6400 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला दौरा

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद आज पहली बार पीएम मोदी कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे है. इस दौरान वह 6400 करोड़ की करीब 54 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. बता दें कि श्रीनगर में विशाल रैली होने वाली है. बीजेपी का दावा है कि कश्मीर के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसमें 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.  इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. पीएम मोदी आज 7 किलोमीटर का रोड का सफर तय करके बख्शी स्टेडियम पहुंचेंगे. उनकी रैली से पहले श्रीनगर तिरंगे और बीजेपी के झंडों से पट गया है. सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर में छोटी सड़कों को भी सील कर दिया गया है. 24 घंटे पहले से ही स्टेडियम के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है. कश्मीर में इतनी बड़ी जनसभा हाल-फिलहाल में नहीं देखी गई है.

    सरकारी कर्मचारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    पीएम मोदी चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की घोषणा करने के अलावा ‘देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा’ अभियान भी लॉन्च करेंगे. इसके अलावा पीएम जम्मू-कश्मीर में लगभग 1,000 नए भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और महिलाओं, किसानों और उद्यमियों सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे.

    1400 करोड़ के पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट

    पीएम मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में शामिल होंगे और केंद्र शासित प्रदेश में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें “स्वदेश दर्शन” और ‘प्रशाद’ (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजनाओं के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रव्यापी परियोजनाएं शामिल हैं, जिसमें एकीकृत विकास के लिए एक परियोजना भी शामिल है.

    I will be in Srinagar tomorrow, 7th March to take part in the ‘Viksit Bharat Viksit Jammu Kashmir’ programme. Various development works will also be dedicated to the nation. Notable among them are works worth over Rs. 5000 crore relating to boosting the agro-economy. Various…

    — Narendra Modi (@narendramodi) March 6, 2024

     पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर श्रीनगर शहर में ड्रोन और क्वाडकॉप्टर की उड़ान पर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया गया है. बुधवार को लागू हुए श्रीनगर पुलिस के निर्देश में कहा गया है कि शहर में सभी अनधिकृत ड्रोन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है. श्रीनगर पुलिस ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,’ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के मुताबिक, श्रीनगर शहर को तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए ‘अस्थायी रेड जोन’ घोषित किया गया है.’

    इसे भी पढ़ें: स्टेट फूड एंड ड्रग टेस्टिंग सेंटर का होगा रिनोवेशन, खर्च होंगे 52 लाख 

     

    Article 370 City News Current News Daily News jammu and kashmir Johar Live Latest news Local News Main News News Headline PM modi Srinagar Today's News आज की खबर आर्टिकल 370 करंट न्यूज जम्मू-कश्मीर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज श्रीनगर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेट फूड एंड ड्रग टेस्टिंग सेंटर का होगा रिनोवेशन, खर्च होंगे 52 लाख
    Next Article कांके डैम में जलकुंभी का अंबार, बदबू से आसपास के लोग परेशान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.