Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में हीट वेव को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
    झारखंड

    झारखंड में हीट वेव को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. शहर का भी पारा 40 के पास पहुंच गया है. सीधे धूप में निकलने से लोगों को परहेज करने की अपील की गई है. जिससे की वे शरीर में पानी की कमी उल्टी, तेज बुखार, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक,  कार्डियोवैस्कुलर कांप्लीकेशन जैसे लक्षण, कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना से बच सकते हैं. हीट वेव की चपेट में आने की स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 24/7 फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 104 टॉल फ्री पर कॉल कर स्वास्थ्य समस्या डॉक्टर को बता सकते हैं. जहां डॉक्टरों की टीम अवेलेवल है.

    सरकारी हॉस्पिटल में फ्री ओआरएस

     हीट वेव को देखते हुए रिम्स समेत सरकारी हॉस्पिटलों को अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लोगों को अपने नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल से ओआरएस लेने की अपील की गई है. ये लोगों को फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही बताया गया कि वे कैसे ओआरएस का इस्तेमाल कर सकते है और हीट वेव की स्थिति में गंभीर होने से बच सकते है.

    ऐसे बनायें ओआरएस का घोल

    * साफ बर्तन में एक लीटर पानी (साधारण ग्लास से पाँच ग्लास) में ओआरएस का एक पूरा पैकेट घोल दें

    * तैयार किए गए ओआरएस के घोल को कुछ-कुछ अंतराल पर चम्मच से देते रहें

    * बनाए गए ओआरएस घोल को 24 घंटे के बाद उपयोग न करें

    ऐसे कर सकते हैं बचाव

    * गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं

    * घर से बाहर निकलें, तो खुद को कवर करके ही निकलें

    * लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें

    * ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं

    * लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं

    इनका नियमित सेवन करें

    नमक-चीनी का घोल

    छाछ

    तरबूज

    खरबूजा

    खीरा

    नींबू-पानी

    आम का शर्बत

    लस्सी

    ककड़ी

     

    इन बातों का रखें ध्यान

    * हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें

    * धूप का चश्मा इस्तेमाल करें

    * सम्भव हो, तो तौलिया/गमछा रखें

    * जूते/चप्पल पहनकर बाहर निकले

    Health department Heat wave jharkhand Johar Live ranchi Trending News जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर रांची लू स्वास्थ्य विभाग हीट वेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के गढ़ में SSP चंदन कुमार सिन्हा, सोशल पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से वोट देने की अपील
    Next Article लैंड स्कैम मामला : पूर्व डीसी छवि रंजन को HC से राहत नहीं, अगली सुनवाई 3 मई को

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में कल से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण: घर बैठे खुद भी दर्ज कर सकेंगे जानकारी, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

    April 30, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण के 24 घंटे के भीतर 14 वर्षीय छात्र सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, मंत्री शिल्पी ने ने पीएम को दिया बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड

    April 30, 2026
    Latest Posts

    रांची में कल से शुरू होगा जनगणना 2027 का पहला चरण: घर बैठे खुद भी दर्ज कर सकेंगे जानकारी, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

    April 30, 2026

    कोडरमा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण के 24 घंटे के भीतर 14 वर्षीय छात्र सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, मंत्री शिल्पी ने ने पीएम को दिया बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड

    April 30, 2026

    पलामू : मार्च में सड़क हादसे में  30 मौतों ने बढ़ाई चिंता, उपायुक्त ने दिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    April 30, 2026

    एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.