Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, मंत्री शिल्पी ने ने पीएम को दिया बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, मंत्री शिल्पी ने ने पीएम को दिया बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2026Updated:April 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रम के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। रांची के कांग्रेस भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और महिला कांग्रेस की नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने भाजपा की राजनीति को ड्रामेबाजी करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर का अवार्ड देने की घोषणा की।

    आरक्षण लागू करने और ओबीसी कोटा की मांग

    संवाददाता सम्मेलन से पहले महिला कांग्रेस की ओर से एक पोस्टकार्ड जारी किया गया। इसके माध्यम से वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई। साथ ही, कांग्रेस ने इस विधेयक के भीतर ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

    शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाए गंभीर सवाल

    पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विधेयक 2023 में ही पारित हो चुका है, तो फिर विशेष सत्र की क्या आवश्यकता थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन का बिल पास कराना चाहती थी। उन्होंने पूछा कि 3 साल पहले पारित कानून का गजट नोटिफिकेशन अब तक क्यों नहीं हुआ? सरकार नई जनगणना और परिसीमन के नाम पर महिलाओं को उनके हक से वंचित कर रही है। तिर्की ने मांग की कि यदि नीयत साफ है, तो अविलंब 2023 के विधेयक के आधार पर महिलाओं को अधिकार दिए जाएं।

    देशभर में चलेगा 10 लाख पोस्टकार्ड अभियान

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि भाजपा के झूठ को बेनकाब करने के लिए देशभर में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रधानमंत्री को 10 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रमंडलवार संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गुंजन सिंह, दयामणि बारला, अंबा प्रसाद और अनुपमा सिंह जैसी नेत्री जनता को सच्चाई बताएंगी। इसके साथ ही आगामी 6 मई को राजभवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

    अंबा प्रसाद और गुंजन सिंह का प्रहार

    कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का उपयोग भ्रम फैलाने के लिए किया जा रहा है। संविधान की धारा 330 ए स्पष्ट करती है कि 2023 में पारित विधेयक कानून बन चुका है, फिर भाजपा संशोधन बिल का बहाना क्यों बना रही है? उन्होंने इसे पांच राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने का एक राजनीतिक स्टंट बताया। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए प्रधानमंत्री महिलाओं के अधिकारों का सहारा ले रहे हैं।

    Also Read: एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण

    Amba Prasad Congress Postcard Campaign Jharkhand Politics News Mahila Congress Ranchi Rama Khalkho ranchi news update Shilpi Neha Tirkey Women Reservation Bill अंबा प्रसाद झारखंड कांग्रेस समाचार झारखंड न्यूज भाजपा कांग्रेस विवाद महिला आरक्षण विधेयक महिला कांग्रेस रांची रमा खलखो शिल्पी नेहा तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : मार्च में सड़क हादसे में  30 मौतों ने बढ़ाई चिंता, उपायुक्त ने दिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article कोडरमा पुलिस की बड़ी कामयाबी: अपहरण के 24 घंटे के भीतर 14 वर्षीय छात्र सकुशल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    जामताड़ा

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026
    Latest Posts

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 वोट रद्द, मतगणना के बीच बढ़ी सियासी हलचल

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.