Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की चपेट में लोग, लंबे समय तक इस्तेमाल से आंखें हो रही बीमार
    झारखंड

    कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की चपेट में लोग, लंबे समय तक इस्तेमाल से आंखें हो रही बीमार

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है. इतना ही नहीं इसका विशेष ध्यान रखने की जिम्मेवारी हमारी है. लेकिन काम का प्रेशर और भाग दौड़ भरी जिंदगी ने आंखों को बीमार कर दिया है. यहीं वजह है कि आज 100 में से 80 लोग कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की चपेट में है. इतना ही नहीं कंप्यूटर के लंबे समय तक इस्तेमाल की वजह से लोग ड्राई आई सिंड्रोम से जूझ रहे है. इसके अलावा लोगों के आंखों का पावर माइनस में जा रहा है. ये बातें रविवार को आईरिकॉन में त्रिनेत्रालय कोलकाता के डायरेक्टर डॉ पार्थ विश्वास ने कही. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर तो समय की जरूरत है. लेकिन इस बीच आंखों की सेहत का भी ख्याल रखना है. इससे पहले उन्होंने कहा कि सीएमई का उद्देश्य डॉक्टरों को नई तकनीकों से अवगत कराना है. जिससे कि झारखंड के लोगों को आंखों का इलाज कराने के लिए बाहर न जाना पड़े. मौके पर रिम्स के डायरेक्टर डॉ राजीव गुप्ता, आईरिस के डॉ सुबोध कुमार सिंह, डॉ सिराज अली डॉ चैत्रा जयदेव, डॉ आनंद विनेकर, डॉ मधुसूदन के अलावा अन्य मौजूद थे.

    30 मिनट के बाद 30 सेकेंड रेस्ट

    आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है. इससे आंखें फिट भी रहेगी और लंबे समय तक काम करने के बावजूद थकावट नहीं होगी. डॉ पार्थो की माने तो 30 मिनट तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद आंखों को 30 सेकेंड का रेस्ट जरूरी है. ऐसे में आंखों को बंद करके 30 सेकेंड आराम दे. इसके अलावा नार्मल पानी से आंखों को धोए. दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से आंखों को राहत मिलेगी.

    छह महीने में डायबिटीज टेस्ट जरूरी

    डॉ पार्थो ने कहा कि पूरे भारत में डायिबटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे है.आने वाले कुछ सालों में इंडिया डायबिटीज कैपिटल के रूप में जाना जाएगा. इसका सीधा असर लोगों की आंखों पर पड़ता है. इसलिए सभी को हर छह महीने में अपना डायबिटीज टेस्ट कराना चाहिए. वहीं डॉक्टरों की एडवाइस पर 3 महीने या उससे कम समय में भी शुगर का चेकअप करा सकते है. इससे आंखों को नुकसान होने से पहले बचाया जा सकता है.

    बच्चों को मोबाइल से दूर रखें

    उन्होंने कहा कि हाल के कुछ सालों में मोबाइल का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. ऐसे में लोग अपने बच्चों को क्रिएटिविटी और पढ़ाई के नाम पर घंटों तक मोबाइल का इस्तेमाल करने दे रहे है. लेकिन जाने-अनजाने वे बच्चों की आंखों को बीमार कर रहे है. इसलिए बच्चों को दिनभर में 2 घंटे से ज्यादा मोबाइल को देखने न दे. इसके अलावा आउटडोर एक्टिविटी के लिए उन्हें जरूर भेजे.

    ये भी पढ़ें: तेनुघाट पंचायत में पल्स पोलियो अभियान शुरू, बच्चों को पिलाई गई दवा

    आईरिकॉन आंखें आज की खबर इंडिया कंप्यूटर विजन सिंड्रोम करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डायबिटीज कैपिटल डेली न्यूज डॉ पार्थ विश्वास डॉ राजीव गुप्ता ड्राई आई सिंड्रोम ताजा खबर त्रिनेत्रालय कोलकाता न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइमा कराटे ग्रेडिंग में 126 खिलाड़ी शामिल, मीनाक्षी और आयुष को ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन
    Next Article हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने वृद्धा आश्रम में मनाया मानव अधिकार दिवस, खाद्य सामग्री व कंबल का किया गया वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Latest Posts

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.