Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»खेल»इमा कराटे ग्रेडिंग में 126 खिलाड़ी शामिल, मीनाक्षी और आयुष को ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन
    खेल

    इमा कराटे ग्रेडिंग में 126 खिलाड़ी शामिल, मीनाक्षी और आयुष को ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023Updated:December 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वाधान में बहु बाजार स्थित बिशप स्कूल में एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग का आयोजन किया गया. जिसमें रांची के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों से 126 खिलाड़ियों ने भाग लिया. शिविर में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस फाइट के तकनीकों से अवगत कराया. साथ ही काता का प्रशिक्षण दिया. शिविर के दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडिंग भी लिया गया. शिविर के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया. जिसमें पिछले दिनों ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग में सफल रहे कुमारी मीनाक्षी और आयुष दीवार को ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन की उपाधि से शिहान सुनील किस्पोट्टा ने नवाजा.

    सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि हर एक खिलाड़ी का लक्ष्य होता है कि वह समय पर ब्लैक बेल्ट प्राप्त करें. समय में ग्रेडिंग में सफल होकर ही खिलाड़ी इस लक्ष्य को पा सकते है. उन्होंने कहा कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी होने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाए. शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष सेंसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमा शंकर महतो, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तफरदार, सुदेश कुमार महतो आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

    ये भी पढ़ें: स्कूलों में सीपीआर की ट्रेनिंग को लेकर रांची के सोशल एक्टिविस्ट ने SC में दायर की याचिका

    आज की खबर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी करंट न्यूज कोच ​शिहान सुनील किस्पोट्टा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिशप स्कूल ब्लैक बेल्ट मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखत्म ही नहीं हो रहा धनकुबेर सांसद धीरज साहू का खजाना, 400 के पार होगा आंकड़ा
    Next Article कंप्यूटर विजन सिंड्रोम की चपेट में लोग, लंबे समय तक इस्तेमाल से आंखें हो रही बीमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.