Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»अंतिम चरण में पटना मेट्रो परियोजना का काम, दो सितंबर से ट्रायल की संभावना
    बिहार

    अंतिम चरण में पटना मेट्रो परियोजना का काम, दो सितंबर से ट्रायल की संभावना

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    2 सितंबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना मेट्रो परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसका ट्रायल रन 2 सितंबर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे राजधानीवासियों को मेट्रो सेवा मिलने की उम्मीद और भी प्रबल हो गई है। माना जा रहा है कि सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना दौरे पर आ सकते हैं और इसी दौरान मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन कर सकते हैं।

    फिलहाल, पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (न्यू ISBT) के सामने बने मेट्रो डिपो में तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। यहां 132 केवी का स्विच स्टेशन चार्ज कर दिया गया है, जो ट्रायल की दिशा में एक अहम कदम है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और डीएमआरसी के अधिकारियों ने मेट्रो के ट्रायल को लेकर 2 सितंबर की तारीख तय की है, बशर्ते अंतिम तकनीकी परीक्षण सफल हो जाएं।

    ट्रायल रन की शुरुआत डिपो के अंदर बनाए गए करीब 800 मीटर लंबे ट्रैक पर की जाएगी। इस ट्रैक पर ट्रेन को सीमित दूरी तक चलाया जाएगा ताकि सिस्टम की कार्यक्षमता और तकनीकी खामियों की जांच की जा सके। हालांकि, अभी एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

    डिपो में लगाए गए 30-30 एमवीए क्षमता वाले चार पावर ट्रांसफॉर्मर में से दो ट्रांसफॉर्मर 132 केवी की हाई वोल्टेज लाइन को 33 केवी में बदलते हैं, जिससे स्टेशन परिसर में लाइटिंग, एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य उपकरणों को बिजली मिलती है। वहीं अन्य दो ट्रांसफॉर्मर 132 केवी लाइन को 25 केवी में बदलते हैं, जो मेट्रो ट्रेन के संचालन के लिए आवश्यक वोल्टेज है।

    मेट्रो के पहले चरण में ट्रेन मलाही पकड़ी से शुरू होकर न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (बैरिया) तक चलेगी। यह रूट फिलहाल पूरी तरह से तैयार है और संचालन के लिए लगभग तैयार माना जा रहा है।

    मेट्रो की बोगियों का नया लुक भी सामने आया है, जिसमें बोगियों को केसरिया रंग से रंगा गया है। उनकी बाहरी दीवारों पर बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाती मधुबनी पेंटिंग बनाई गई है। इसके अलावा गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप और नालंदा खंडहर जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की छवियां भी बोगियों पर चित्रित की गई हैं।

    पटना मेट्रो के शुरू होने से राजधानी के ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही यात्रियों को तेज़, सस्ता और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ट्रायल रन कितनी सफलता के साथ होता है और कब से आम लोगों के लिए यह सेवा शुरू की जाएगी।

    Also Read : भुरकुंडा में हुई ताबड़तोड़ फा’यरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग का उछला नाम

    Bihar Metro project DMRC Patna केसरिया मेट्रो पटना मेट्रो अपडेट पटना मेट्रो उद्घाटन पटना मेट्रो ट्रायल पटना मेट्रो न्यूज पीएम मोदी बिहार दौरा मधुबनी आर्ट मलाही पकड़ी मेट्रो रूट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC ने शुरू की नयी सेवा, अब QR कोड से मिलेगी खाने की पूरी जानकारी
    Next Article रात के तीन बजे युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गुस्साएं लोगों ने घर समेत आरोपी को जला डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.