Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»11 साल पूरा होने पर BJP शासित प्रदेशों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास कार्य गिनाएगी मोदी सरकार
    ट्रेंडिंग

    11 साल पूरा होने पर BJP शासित प्रदेशों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास कार्य गिनाएगी मोदी सरकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को आज 9 जून 2025 को एक साल पूरा हो गया है. मोदी सरकार के तीनों कार्यकालों को मिलाकर 11 साल पूरे हो चुके हैं, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, इसके साथ ही, विभिन्न राज्य और जिला स्तर के BJP मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, BJP शासित प्रदेशों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखेगी.

    9 जून 2024 को को केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी थी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.उनके साथ मोदी सरकार 3.0 के 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी, जिनमें 60 मंत्री BJP और 11 अन्य दलों से थे। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल हैं.

    सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किया था पोस्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के 11 साल पूरे होने पर रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 51 सेकंड का एक वीडियो साझा कर बताया कि पिछले 11 वर्षों में नारी शक्ति की सफलताएं देशवासियों के लिए गौरव का विषय हैं.

    हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्षों में… pic.twitter.com/waTFeW5M9I

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2025

    सरकार के तारीफ की लिखीं बातें

    इस वीडियो में PM मोदी के 11 साल के कार्यकाल में महिलाओं के लिए शुरू की गई कई योजनाओं का जिक्र किया गया. उज्ज्वला योजना के तहत लाखों महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए, जिससे उनकी सेहत और जीवनशैली में सुधार हुआ. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर मकान स्वामित्व ने उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया। इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी योगदान दिया.

    माताओं-बहनों और बेटियों की तारीफ की

    PM मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट में लिखा, “हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं. बीते 11 वर्षों में हमारी नारी शक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं.

    बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस… pic.twitter.com/I4NFsPYBUP

    — Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025

    स्वच्छ भारत  का भी किया जिक्र

    एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को नए सिरे से परिभाषित किया है. स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों ने हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है. उज्ज्वला योजना ने कई घरों में धुआं रहित रसोई सुनिश्चित की. मुद्रा ऋणों ने लाखों महिला उद्यमियों को अपने सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया.

    Also Read : इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी ह’त्याकां’ड का खुलासा : पत्नी सोनम निकली सूत्रधार, गाजीपुर से हुई गिरफ्तार

    11 years in power 11 साल सरकार 9 जून 2025 achievements of Modi government Bharatiya Janata Party Bjp BJP headquarters BJP ruled states central government Development Work district-level programs government of india JP Nadda June 9 2025 Modi government Modi Government 3.0 one year completed political news press conference state-level programs third term एक साल पूरा केंद्र सरकार जिला स्तरीय कार्यक्रम जेपी नड्डा तीसरा कार्यकाल प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी बीजेपी मुख्यालय बीजेपी शासित प्रदेश भारत सरकार भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार मोदी सरकार 3.0 मोदी सरकार की उपलब्धियां राजनीतिक समाचार राज्य स्तरीय कार्यक्रम विकास कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : कैम्प की स्थापना कर लौट रहे एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद, नक्सलियों ने बिछाया था IED
    Next Article जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, 33 पर FIR, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.