Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, 33 पर FIR, दो गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, 33 पर FIR, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना से लगभग 25 किलोमीटर दूर धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजा रोहित कुमार बेतरह जख्मी हो गए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    FIR दर्ज

    घटना के संबंध में सुरेंद्र सिंह ने धनरूआ थाना में FIR दर्ज कराई है। इसमें 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 अज्ञात आरोपियों को भी केस में शामिल किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

    पूरा मामला बिंदेश्वरी राम और अनिरुद्ध सिंह के परिवार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद का है। दोनों पक्ष महादेव स्थान के पास स्थित एक शिव मंदिर के पेड़ के नीचे जमीन के कागजात दिखाने के लिए एकत्रित हुए थे। इस दौरान बिंदेश्वरी राम ने सुरेंद्र सिंह के परिवार के कागजातों को फर्जी करार दे दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई, फिर मारपीट और पथराव हुआ, जो अंत में गोलीबारी में तब्दील हो गया।

    घटनास्थल से हथियार और खोखे बरामद

    पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा का खोखा और पिस्टल के 12 खोखे बरामद किए हैं। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर इसी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में ग्रैजुएशन एडमिशन के लिए आज अंतिम मौका

    Bihar police crime critical condition Dhanrua firing hospital injured land conflict land dispute patna Police Station Area Rohit Kumar Sawan Kumar Sewti village Sub-Inspector Manoj Kumar violent clash अपराध अस्पताल गोलीबारी घायल जमीन विवाद जमीन संघर्ष थाना क्षेत्र धनरूआ नाजुक हालत पटना बिहार पुलिस रोहित कुमार सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार सावन कुमार सेवती गांव हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 साल पूरा होने पर BJP शासित प्रदेशों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विकास कार्य गिनाएगी मोदी सरकार
    Next Article नपुन नदी में डूबी 14 वर्षीय छात्रा की आज मिली बॉडी

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.