नेपाल के रसुवा स्थित भोटेकोशी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान जारी है. नेपाल पुलिस के ताजा अपडेट के अनुसार, 2083/05/17 (2 सितंबर) सुबह 8 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 1,118 शव व मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं.
नेपाल पुलिस के मुताबिक बरामद शवों में 305 पुरुष, 224 महिलाएं, 45 बालिकाएं और 31 बालक शामिल हैं. इसके अलावा 423 आंशिक मानव अंग मिले हैं. अब तक 1,113 शवों की कानूनी जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 95 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. पहचान नहीं हो पाने के कारण 911 शवों का विवरण पहचान के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया गया है.
करीब 5 हजार अब भी लापता
नेपाल पुलिस के अनुसार, कुल 4,858 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें स्वदेशी 2,925 लोग शामिल हैं, जिनमें 2,445 पुरुष और 480 महिलाएं हैं. इसके अलावा फोन से दर्ज 1,350 लोगों के लापता होने की जानकारी है. वहीं 583 विदेशी नागरिक भी लापता हैं, जिनमें 251 पुरुष, 330 महिलाएं और 2 अन्य शामिल हैं.
छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
बाढ़ के बाद अब तक कुल 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाला गया या उपचार दिया गया है. इनमें 4,086 पुरुष, 1,922 महिलाएं, 533 अज्ञात और 580 विदेशी नागरिक शामिल हैं.
राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाल पुलिस के 7,212 जवानों को तैनात किया गया है. आपदा की चपेट में आने से 65 पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं, जबकि 25 पुलिसकर्मी अभी भी संपर्क में नहीं हैं. प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर खोज और बचाव अभियान जारी है.
Also Read : नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

