Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी ह’त्याकां’ड का खुलासा : पत्नी सोनम निकली सूत्रधार, गाजीपुर से हुई गिरफ्तार
    क्राइम

    इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी ह’त्याकां’ड का खुलासा : पत्नी सोनम निकली सूत्रधार, गाजीपुर से हुई गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंदौर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून पर गए इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। राजा की हत्या कर दी गई थी और उसकी पत्नी सोनम को मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Within 7 days a major breakthrough has been achieved by the #meghalayapolice in the Raja murder case … 3 assailants who are from Madhya Pradesh have been arrested, female has surrendered and operation still on to catch 1 more assailant .. well done #meghalayapolice

    — Conrad K Sangma (@SangmaConrad) June 9, 2025

    चार लोग गिरफ्तार

    मेघालय पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम देने में तीन अन्य आरोपियों की मदद ली। राजा रघुवंशी की बॉडी 2 जून को मेघालय के पहाड़ी इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजा की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या की गई थी और फिर उसकी बॉडी खाई में फेंक दिया गया था। घटनास्थल से एक नया धारदार हथियार ‘दाओ’ भी बरामद हुआ है, जिसे हत्या के इरादे से खरीदे जाने का संदेह है।

    इंदौर

    गाजीपुर से सोनम हुई अरेस्त

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर भाग गई थी, जहां से उसे 17 दिन बाद 9 जून को बरामद किया गया। गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोनम को पहले अचेत अवस्था में पाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार सोनम फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। मेघालय पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी गई है और वह उसे शिलॉन्ग ले जाने की तैयारी कर रही है।

    घटनाक्रम का सिलसिला :

    • 20 मई : इंदौर से नवविवाहित जोड़ा असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ।
    • 23 मई : चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचने के बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया।
    • 26 मई : दोनों के परिजन शिलॉन्ग पहुंचे और मामला वायरल हुआ।
    • 2 जून : राजा का शव खाई में बरामद हुआ, जबकि सोनम लापता थी।
    • 9 जून : सोनम गाजीपुर से बरामद, मेघालय पुलिस कर रही है पूछताछ।

    इंदौर

    योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या

    मेघालय के DGP ने पुष्टि की है कि यह हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई और अब केस की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। यह घटना अब एक दिल दहला देने वाले आपराधिक षड्यंत्र का रूप ले चुकी है, जिसमें एक पत्नी द्वारा पति की हत्या की योजना बनाना समाज में रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले की चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

    Also Read : रांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली

    arrested conspiracy crime Crime news honeymoon Indore Meghalaya murder Murder case Murder Mystery Newlywed Couple News police investigation Raja Raghuvanshi Shillong Sonam Raghuvanshi अपराध अपराध समाचार इंदौर गिरफ्तार नवविवाहित जोड़ा पुलिस जांच मर्डर केस मर्डर मिस्ट्री मेघालय राजा रघुवंशी शिलॉन्ग समाचार साजिश सोनम रघुवंशी हत्या हनीमून
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली
    Next Article गजब कर डाला, फर्जी थाना खोल ठग लिया 500 से ज्यादा लोगों को

    Related Posts

    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.