Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड में कार्रवाई की मांग को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की तैयारी कर ली है. विधायक की गिरफ्तारी के लिए दिए गए पांच दिन के अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद एसोसिएशन की तमाम शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बल के सदस्यों ने केंद्रीय कार्यालय को आंदोलन के समर्थन में अपनी सहमति दी है. एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी.

    एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि डुमरी विधायक पर बरवाअड्डा थाना में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और धमकी देने के आरोप हैं. एसोसिएशन के मुताबिक, ड्यूटी खत्म होने के बाद बाहर निकलने पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करवाने की बात कहे जाने का भी आरोप है.

    इन आरोपों को लेकर बरवाअड्डा थाना में 22 अगस्त को कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था. मामले में जयराम महतो समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. एफआईआर में बीएनएस की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) लगायी गयी हैं.

    अनुसंधान में जानबूझकर देरी नहीं करने का आग्रह

    पुलिस एसोसिएशन ने मामले के वरीय पर्यवेक्षण पदाधिकारियों से अनुसंधान में जानबूझकर देरी नहीं करने का आग्रह किया है. एसोसिएशन का कहना है कि दर्ज कांड में आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए.

    इससे पहले एसोसिएशन ने धनबाद एसएसपी से मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी थी. एसोसिएशन ने विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सहित सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करने की मांग की थी.

    एसोसिएशन ने कहा है कि सरकार और संबंधित प्राधिकार के समक्ष पुलिसकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और अन्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. इसके लिए राज्य की विभिन्न शाखाओं, जिला बल और सशस्त्र बल से सहमति ली गयी है.

    वहीं, जयराम महतो इस पूरे विवाद में पुलिस एसोसिएशन के आरोपों को लेकर पलटवार कर चुके हैं और सार्वजनिक माफी मांगने से इनकार किया है.

    Also Read : जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश
    Next Article सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.