Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इमा प्रतिभा सम्मान : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ी सम्मानित
    खेल-सिनेमा

    इमा प्रतिभा सम्मान : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले कराटे खिलाड़ी सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024Updated:January 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) की द रांची प्रेस क्लब शाखा की ओर से क्लब सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक दिला कर देश की गरिमा को बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन और विशिष्ट अतिथि सचिव अमरकांत थे. जिन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने प्रेस क्लब के नए निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया.

    प्रेस क्लब में मिलेंगी सारी सुविधाएं 

    अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब में भी कराटे खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि भविष्य में यहां के कराटे खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सके. सचिव अमरकांत ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ-साथ एक ऐसा खेल है जो कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है. ऐसे में खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा की देश को गौरवान्वित करने वाले इन खिलाड़ियों को सम्मानित करना इमा के लिए भी सम्मान की बात है. इससे आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है.

    खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित 

    सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मलेशिया में देश का परचम लहराने वाली मोहिनी रितिका टोप्पो, थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली ऐलिसन रूपल खाखा, भारत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली कृतिका कुमारी, मयंक कुमार दास, साहिल कुमार महतो, आयुष दीवार, आर्यमन जैन, कुमारी मीनाक्षी एवं रूप मलिक शामिल थे. मौके पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष कुबेर प्रसाद सिंह के अलावा सदस्य व अभिभावक मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024: जापान और जर्मनी के बीच मैच हुआ ड्रा, दोनों टीम ने किए 1-1 गोल

    अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन आज की खबर आयुष दीवार आर्यमन जैन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी ऐलिसन रूपल खाखा करंट न्यूज कराटे कुबेर प्रसाद सिंह कुमारी मीनाक्षी कृतिका कुमारी कोच ​शिहान सुनील किस्पोट्टा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मयंक कुमार दास मुख्य समाचार मोहिनी रितिका टोप्पो रांची रांची प्रेस क्लब रूप मलिक लेटेस्ट न्यूज सचिव अमरकांत साहिल कुमार महतो सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक राज सिन्हा ने अक्षत बांट कर दिया निमंत्रण, 22 को अपने घर में मनाए दिवाली
    Next Article धनबाद में लोहड़ी की धूम, पारंपरिक गीतों पर झूमे युवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.