Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में फिर पकड़ौआ शादी : टीचर लगाता रहा गुहार, मत कराइये ब्याह
    ट्रेंडिंग

    बिहार में फिर पकड़ौआ शादी : टीचर लगाता रहा गुहार, मत कराइये ब्याह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024Updated:January 12, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमुई : बिहार में पकड़ौआ शादी थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जिले के गिद्धौर प्रखंड में बीपीएससी परीक्षा पास कर टीचर बने मुकेश कुमार बर्मा की जान आफत में आ गई. दरअसल मुकेश को दबंग लड़कीवालों ने घर से जबरदस्ती उठा कर मंदिर ले गए और फिर जबरन लड़की से उसकी शादी कर दी. इस दरम्यान पीड़ित मुकेश लड़कीवालों से गुहार लगाते रहे, ‘मार दीजिए हमको, आप लोगों को मारना है मार दीजिए, सब मिलकर मार दीजिए लेकिन शादी मत कराइए’, फिर भी उन्होंने एक नहीं सुनी और लड़की से उसकी शादी करा दी. जबरन शादी के दौरान जब मुकेश ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. अब इस पकड़ौआ शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    मुकेश कुमार वर्मा की हाल ही में बतौर टीचर सरकारी स्कूल में नौकरी लगी थी. वो गिद्धौर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनझूलिया में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं जबकि लड़की चकाई प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है. मुकेश कुमार वर्मा जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र के बेलदारी के रहने वाले हैं और बीपीएससी के द्वारा पिछले साल आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की थी.

    लड़की ने कहा : नौकरी के बाद बदल गया था मुकेश

     शादी के बाद लड़की पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि वर्ष 2015 से ही दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. उसने बताया कि कई सालों तक लगातार एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के घर वालों ने करीब 2 साल पहले उनकी शादी करने का फैसला लिया था. इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक था और मुकेश मुझ से फोन पर बातें भी किया करता था. लेकिन तभी इसी बीच उसकी बीपीएससी शिक्षक के रूप में नौकरी लग गई. वह मुझसे बात नहीं करने लगा. वह मुझसे बात करने से भी कतराता था. इसके बाद मेरे परिजनों ने मेरी शादी करने का फैसला लिया. फिलहाल पीड़ित टीचर ससुराल न जाकर अपने कमरे में रहकर ही स्कूल की ड्यूटी कर रहा है.

    पुलिस को मामले की नहीं है जानकारी

    हालांकि पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई है. गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में लिखित शिकायत दी जाती है, तो पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी. फिलहाल जमुई में पकड़ौआ मामला चर्चा का विषय बना हुआ है

    पहले भी हुई थी ऐसी शादी

    बता दें कि अभी हाल ही में एक और बीपीएससी टीचर गौतम को भी उसके स्कूल से अगवा कर लिया गया था और दबंगों ने उसकी शादी अपनी बेटी से करा दी थी. इस दौरान स्कूल टीचर गौतम के साथ मारपीट भी की गई थी. उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है इसलिए वो लड़की को अपने साथ नहीं रखेगा.

    इसे भी पढ़ें: BREAKING : गोवंश से लदा ट्रेलर पुल से गिरा नीचे, 40 से अधिक पशुओं की मौत

     

    Bihar BPSC Exam City News Current News Daily News Jamui Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pakdaua Wedding Teacher Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमुई जोहार लाइव टीचर डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पकड़ौआ शादी बिहार बीपीएससी परीक्षा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : गोवंश से लदा ट्रेलर पुल से गिरा नीचे, 40 से अधिक पशुओं की मौत
    Next Article MOMOS के साथ एक्सट्रा चटनी मांगी, तो दुकानदार ने मारी चाकू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मद्रास हाईकोर्ट की पुलिस से दो टूक, RSS के मार्च पर रोक क्यों? कहा- नागरिकों को दुश्मन मान रही सरकार

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026

    झारखंडः सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में अच्छा व्यवहार मिला, रेप के आरोपी नाबालिग को जमानत, पिता को बेटे की पढ़ाई और आचरण की जिम्मेदारी

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.