Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»टिकट नहीं मिलने पर दो दिन पहले खाया था जहर, आज MDMK सांसद की हार्ट अटैक से मौत
    ट्रेंडिंग

    टिकट नहीं मिलने पर दो दिन पहले खाया था जहर, आज MDMK सांसद की हार्ट अटैक से मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    तमिलनाडु : एमडीएमके सांसद ए. गणेशमूर्ति की गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. रिपोर्ट्स की मानें तो 24 मार्च को ही इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति ने एमडीएमके से टिकट न मिलने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी.

    #WATCH | Tamil Nadu: MDMK MP from Erode, Ganesamoorthy passed away at 5:05 am today due to cardiac arrest. He was hospitalised on March 24 after allegedly attempting suicide.

    Visuals from the hospital in Coimbatore as his body is being brought out. pic.twitter.com/1dQswss4uG

    — ANI (@ANI) March 28, 2024

    इस मामले में इरोड पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया था. अब इसे आत्महत्या के मामले में बदला जाएगा. अस्पताल के अधिकारियों ने उनका शव पुलिस को सौंप दिया है. अब पुलिस ने गणेशमूर्ति के शव को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट (आईआरटी) मेडिकल कॉलेज में ऑटोप्सी के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम के बाद उनका शव कुमारवालासु गांव ले जाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गणेशमूर्ति ने पहले अपने जहर खाने की बात किसी को नहीं बताई थी. हालांकि, परेशानी और उल्टी की शिकायत होने के बाद उनके परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद गणेशमूर्ति ने अपने परिवार को जहर (कीटनाशक) खाने की जानकारी दी.

    वेंटिलेटर पर रखे गए थे गणेशमूर्ति

    इरोड सांसद की तबीयत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा. हालांकि, बाद में उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा. बाद में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन दो दिन तक मौत से लड़ने के बाद गणेशमूर्ति जिंदगी की जंग हार गए.

    तीन बार बन चुके थे सांसद

    गौरतलब है कि गणेशमूर्ति ने 2019 में डीएमके के चुनाव चिह्न पर इरोड सीट से चुनाव जीता था. वह पहले 1998 में पलानी और 2009 में इरोड से ही लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. उनका एक बेटा और बेटी हैं.

    इसे भी पढ़ें: अतीक अहमद का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन का खास था हिस्ट्रीशीटर

    City News Current News Daily News death heart attack Johar Live Latest news Local News Main News MDMK MP A. Ganeshmurthy News Headline Today's News आज की खबर एमडीएमके सांसद ए. गणेशमूर्ति करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर निधन न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हार्ट अटैक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअतीक अहमद का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, शाइस्ता परवीन का खास था हिस्ट्रीशीटर
    Next Article सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कल्पना सोरेन का चल रहा था फर्जी अकाउंट, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.