Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गोपालगंज: बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोलियों से भूना, गंभीर हालत में ले जाए गए अस्पताल
    बिहार

    गोपालगंज: बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोलियों से भूना, गंभीर हालत में ले जाए गए अस्पताल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गोपालगंज: बिहार में अपराधियों ने फिर से तांडव मचाया है। गोपालगंज जिले में एक पत्रकार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया है। ये सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े अंजाम दी गई है। अपराधी बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे और पत्रकार को निशाना बनाकर आराम से फरार हो गए।

    पत्रकार राजन पांडेय पर हुई फायरिंग

    वारदात गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है। बताया जा रहा है कि पत्रकार राजन पांडेय अपने घर से सुबह टहलने के लिए जा रहे थे। तभी बुलेट सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह राजन पांडेय जैसे ही मांझागढ़ के पुराने बाजार में पहुंचे तभी उन्हें सरेआम गोली मार दी गयी। गोली लगने के बाद राजन वहीं पर गिर गए। राजन को स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज करने के बाद राजन को गंभीर हालत में गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है।

    पत्रकार ने अपराधियों के नाम बताए

    इस वारदात के बाद जब पत्रकार राजन को गोरखपुर ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उन्होंने हमलावरों के नाम बताए हैं। राजन के मुताबिक वो बच्चों को पढ़ाते भी हैं और इसी सिलसिले में मंगलवार की सुबह वो कोचिंग क्लास देने जा रहे थे। तभी रास्ते में राजेंद्र यादव (अदमापुर निवासी) , राजकुमार सिंह (कोइनी निवासी) और नन्हे सिंह ने इनका पीछा किया और इन्हें गोली माप दी।

    अपराधियों की पहचान हुई- पुलिस

    जिले के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पत्रकार को गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की असल वजह साफ हो पाएगी।पत्रकार राजन पांडेय समाजिक कार्यों में भी बढ़ कर भाग लेते रहे हैं। कोरोना काल और गोपालगंज में आई बाढ़ के दौरान भी राजन पांडेय ने जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है।

    # Bihar Crime Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत की विसरा में जहर की पुष्टि नहीं, एम्स की रिपोर्ट से खुलासा
    Next Article धनबाद: पत्नी की निर्मम हत्या, घटना के बाद से फरार है पति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.