Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»युवा आजसू ने की मोरहाबादी के बार व शराब दुकानों को बंद करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    युवा आजसू ने की मोरहाबादी के बार व शराब दुकानों को बंद करने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नामित ज्ञापन सौंप मोरहाबादी मैदान के समीप संचालित हो रहे बार व शराब दुकानों को बंद करने और राजधानी में धार्मिक स्थलों व शैक्षणिक संस्थानों के समीप संचालित हो रहे बार व शराब दुकानों को अविलंब स्थानांतरित करने की मांग की है. युवा मोर्चा के राज्य संयोजक गौतम सिंह के नेतृत्व में युवा आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने शराब दुकानों और बार के चलते मोरहाबादी के समीप हुई कई अप्रिय घटनाओं के साथ ही आमजनों और वीवीआईपी आवासीय परिसर में रहने वाले विशिष्टजनों को होने वाली समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.

    ज्ञापन के माध्यम से युवा आजसू ने मोरहाबादी मैदान के समीप संचालित शराब दुकानों के कारण असामाजिक तत्वों के बढ़ते जमावड़े से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु भ्रमण करने वाले आम लोगों सहित आस पास के वीवीआईपी आवासीय परिसर में रहने वाले राजनीतिज्ञों और प्रशासनिक पदाधिकारियों के सुरक्षा में सेंध लगने की संभावना से उपायुक्त को अवगत कराया है. साथ ही ज्ञापन के जरिए बताया कि मोरहाबादी मैदान के आसपास अवस्थित विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों और खेल परिसरों में अभ्यास करने वाले सैकड़ों खिलाडियों के बीच भी असुरक्षा का भाव रहता है.

    युवा आजसू के रांची जिला सह प्रभारी नीतीश सिंह ने कहा कि रांची में कई बार व शराब दुकानें धार्मिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बेहद करीब संचालित हो रही है. यह बार और शराब दुकान राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमावली की अवहेलना भी करते हैं. इन सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए.

    मौके पर उपस्थित युवा नेता वेदांत कौस्तव ने कहा कि शराब के सेवन से समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. धार्मिक स्थलों व शैक्षणिक संस्थानों के पास खुलेआम शराब बिक रही है, इस पर प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेने की आवश्यकता है.

    इस अवसर पर प्रदेश संयोजक गौतम सिंह, रांची जिला सह प्रभारी नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, वेदांत कौस्तव, राहुल तिवारी, अभिषेक झा, अंशुतोष कुमार, सुमित प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें : ब्लड बैंकों में खून की क्राइसिस, लहू बोलेगा संस्था ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

    AJSU jharkhand Johar Live ranchi Yuva AJSU आजसू जोहार लाइव झारखंड युवा आजसू रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लड बैंकों में खून की क्राइसिस, लहू बोलेगा संस्था ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
    Next Article SC से ममता सरकार को बड़ा झटका, जारी रहेगी संदेशखाली मामले में CBI जांच

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.