Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन दाखिल करने व वापस लेने की तारीख तय  
    झारखंड

    छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन दाखिल करने व वापस लेने की तारीख तय  

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. इसे लेकर सोमवार (29 अप्रैल) को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रांची संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी.

    06 मई 2024 तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जा सकेंगे. अभ्यर्थी 6 मई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके 2 दिन बाद यानी 9 मई तक अभ्यर्थी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी, 25 मई को मतदान होगा और 04 जून पंडरा बाजार समिति प्रांगण में मतगणना होगी.

    कमरा संख्या 312 से मिलेगा नामांकन पत्र

    राहुल कुमारा सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी समाहरणालय ब्लॉक-ए के कमरा संख्या 312 से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा. समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित कमरा संख्या 202 को निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष बनाया गया है. जहां नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अधिसूचित स्थल पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे.

     रांची जिला में कुल 24 लाख 88 हजार 715 मतदाता

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रांची जिला में मतदाताओं की जानकारी भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दी गयी. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2024 के अनुसार रांची में कुल मतदाता 24 लाख 88 हजार 715 हैं, जिनमें 12 लाख 55 हजार 479 पुरुष जबकि 12 लाख 33 हजार 168 महिला मतदाता है. थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 68 है.

    वोट जरुर करें : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से रांची वासियों से वोट अपील की. उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी द्वारा लोकतंत्र के पर्व में मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश गढ़ने में 25 मई 2024 को अपने बूथ में जाकर अवश्यक मतदान करें. उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की.

    नकद एवं प्रतिबंधित सामग्री की जब्ती

    रांची संसदीय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 29 अप्रैल 2024 तक कुल 1754.54 लाख मूल्य के प्रतिबंधित वस्तुओं एवं नकद की जब्ती की गयी है. 16 मार्च 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 06, जिला बदर से संबंधित 44 एवं निरुद्धादेश से संबंधित 02 मामले दर्ज किये गये. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला में 2161 लाइसेंसधारियों से शस्त्र जमा करा लिया गया है, 12 लाइसेंस कैंसिल किये गये हैं, 278 लाइसेंस धारियों को शस्त्र जमा करने से छूट दी गयी है, जबकि चार इंपाउंडेड हैं.

    ये भी पढ़ें : बिहार की जनता सुनिश्चित करेगी महागठबंधन की जीत: तेजस्वी यादव

    elections jharkhand Johar Live Lok Sabha elections ranchi Trending News Voting चुनाव जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर मतदान रांची लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार की जनता सुनिश्चित करेगी महागठबंधन की जीत: तेजस्वी यादव
    Next Article राजनाथ सिंह ने लखनऊ से दाखिल किया नामांकन, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर धामी भी रहे मौजूद

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026
    झारखंड

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.