New Delhi : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी और देश में बढ़ती मांग के चलते आज सोने और चांदी के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। सर्राफा बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली और 24 कैरेट सोना पहली बार 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बिकने लगा। आज 24 कैरेट सोना 1,30,760 रुपये से 1,30,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,19,860 रुपये से 1,20,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,30,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,20,010 रुपये पर बिक रहा है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,30,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ, जयपुर, पटना, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के बाजारों में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।
चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो हाल के दिनों का सबसे ऊँचा स्तर है। बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और आम ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


