Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»विनेश फोगाट ने संन्यास से की वापसी, कहा – खेल के प्रति प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ
    खेल-सिनेमा

    विनेश फोगाट ने संन्यास से की वापसी, कहा – खेल के प्रति प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विनेश ने घोषणा की है कि वह मल्लयुद्ध (रेसलिंग) में वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपना अधूरा सपना पूरा करने के लिए 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी करेंगी।

    पेरिस ओलंपिक के बाद लिया था संन्यास

    मालूम हो कि 2024 पेरिस ओलंपिक में विनेश इतिहास रचने के करीब थीं। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। लेकिन मुकाबले से कुछ घंटे पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने भावुक होकर संन्यास की घोषणा कर दी थी।

    डेढ़ साल बाद वापसी

    लगभग 18 महीने बाद विनेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने इस दौरान खुद को समझने और विचार करने के लिए समय लिया। उन्होंने लिखा कि खेल के प्रति उनका प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ था, बस दबाव और थकान के नीचे छिप गया था।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

    मां बनने के बाद लौटेंगी मैट पर

    विनेश ने 2025 में बेटे को जन्म दिया और अब वह मां बनने के बाद खेल में वापसी करने वाली चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल होंगी। उन्होंने लिखा, “इस बार मैं ओलंपिक की राह पर अकेली नहीं हूं। मेरा बेटा भी मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन बनकर मेरे साथ है।”

    2028 ओलंपिक पर टिकी नजर

    विनेश ने कहा कि वह पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वास के साथ मैट पर लौटेंगी। उनका लक्ष्य स्पष्ट है – 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना। विनेश की यह वापसी खेल जगत में नई उम्मीद जगा रही है और अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या वह 2028 में इतिहास रच पाएंगी।

    Also Read : कुख्यात अनिल शर्मा को नहीं मिलेगी रिहाई, भोमा सिंह ह’त्याकांड में सजायाफ्ता की HC ने खारिज की याचिका

    Vinesh Phogat returns from retirement Vinesh Phogat said – my love and passion for the game has not ended. विनेश फोगाट ने कहा - खेल के प्रति प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ विनेश फोगाट ने संन्यास से की वापसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात अनिल शर्मा को नहीं मिलेगी रिहाई, भोमा सिंह ह’त्याकांड में सजायाफ्ता की HC ने खारिज की याचिका
    Next Article सोने-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 कैरेट सोना 1.30 लाख के पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.