Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गंगा नदी उफान पर, इन जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
    ट्रेंडिंग

    गंगा नदी उफान पर, इन जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है और इसके साथ ही गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे पटना, बक्सर और भागलपुर जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

    गंगा का जलस्तर कहां तक पहुंचा?

    • पटना: दीघा घाट पर गंगा 48.09 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 2.36 मीटर नीचे है। गांधी घाट पर यह 47.09 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 1.51 मीटर नीचे है।

    • बक्सर: यहां गंगा चेतावनी स्तर से 2.87 मीटर नीचे बह रही है।

    • भागलपुर: गंगा का जलस्तर 30.52 मीटर है, जो खतरे के निशान से 3.16 मीटर नीचे है।

    निचले इलाकों में घुसा पानी

    पटना के दानापुर, पंडारक और फतुहा जैसे इलाकों में मंगलवार सुबह से ही पानी भरने लगा है। दीघा नहर के रास्ते पानी को निकालने के लिए मोटर पंप लगाए गए हैं। बक्सर में गंगा घाट की सीढ़ियां डूब चुकी हैं और कर्मनाशा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। भागलपुर में गंगा हर घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है, जिससे सुल्तानगंज, नाथनगर और नवगछिया में बाढ़ की आशंका है।

    सहायक नदियों में भी बढ़ रहा जलस्तर

    जल संसाधन विभाग ने सोन, गंडक और कोसी नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के बाणसागर डैम से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो सोन नदी के जरिए गंगा में पहुंच रहा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश से भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है।

    अगले 2-3 दिन और खतरा

    विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है।

    दक्षिण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

    गया, नवादा और जमुई में आज अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पटना, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में भी भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है। पिछले 48 घंटों में वज्रपात से 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

    सरकार की तैयारी

    बिहार सरकार ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने, राहत सामग्री तैयार रखने, नावों की व्यवस्था और सामुदायिक रसोई चलाने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले में या पेड़ों के नीचे न ठहरें।

    Also Read : झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Bhagalpur Flood Bihar Bihar news Bihar Weather Buxar Flood Flood Alert Flood News Ganga Flood Threat Ganga river Monsoon 2025 monsoon alert Patna Flood rising water level river water level water resources department गंगा नदी गंगा बाढ़ खतरा जल संसाधन विभाग जलस्तर वृद्धि नदियों का जलस्तर पटना बाढ़ बक्सर बाढ़ बाढ़ चेतावनी बाढ़ समाचार बिहार बिहार मौसम बिहार समाचार भागलपुर बाढ़ मानसून 2025 मानसून अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर को जाम से मिलेगी राहत, 17 KM लंबी फोरलेन रिंग रोड का निर्माण शुरू
    Next Article हैदराबाद जाने वाले यात्री को रांची एयरपोर्ट पर आया हार्ट अटैक, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.