Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मानसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका व्यापक असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 और 16 जुलाई को झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

    15 जुलाई: इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और गिरिडीह जिलों में येलो अलर्ट के तहत कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

    16 जुलाई: नहीं मिलेगी राहत

    बुधवार को भी मौसम में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और देवघर जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।

    19 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

    मौसम विभाग ने झारखंड के 19 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। इनमें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका और रांची शामिल हैं।

    प्रशासन और मौसम विभाग की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान निचले इलाकों और जलजमाव वाले स्थानों से बचें। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए पेड़ों के नीचे शरण न लें। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

    प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहते हुए सभी संबंधित जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। कोल्हान क्षेत्र में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

     

     

    Farmers Advisory flash flood heavy rain jharkhand Jharkhand administration. Jharkhand Meteorological Department Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand storm Jharkhand Weather News lightning Monsoon 2025 monsoon alert orange alert Palamu Rain Ranchi Rain School Closed Weather Alert weather update Yellow Alert आकाशीय बिजली ऑरेंज अलर्ट किसान सलाह झारखंड झारखंड तूफान झारखंड न्यूज झारखंड प्रशासन झारखंड बारिश चेतावनी झारखंड मौसम विभाग झारखंड मौसम समाचार पलामू बारिश फ्लैश फ्लड भारी बारिश मानसून 2025 मानसून अलर्ट मौसम अपडेट मौसम अलर्ट येलो अलर्ट रांची बारिश स्कूल बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 15 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बिहार में म्यूटेशन प्रक्रिया होगी और आसान, रजिस्ट्री के साथ मिलेगा नक्शा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.