Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    देश

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुरेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। यह जानकारी उनके कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दी गई।

    लंबे समय से थे बीमार

    सुरेश कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह पुणे से पूर्व सांसद रह चुके थे और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

    आज होगा अंतिम संस्कार

    परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास ‘कलमाड़ी हाउस’ में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ स्मारक में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां और पोते-पोतियां हैं।

    राजनीति और खेल जगत में लंबा सफर

    सुरेश कलमाड़ी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। पूर्व पीएम पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में उन्होंने रेल राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई और रेल बजट भी पेश किया। खेल प्रशासन में भी उनकी अहम भूमिका रही और वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने।

    वायुसेना से राजनीति तक का सफर

    कलमाड़ी का जन्म पुणे में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश लिया और भारतीय वायुसेना में पायलट के तौर पर सेवा दी। उन्होंने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भी भाग लिया। बाद में वे एनडीए में प्रशिक्षक भी रहे।

    संजय गांधी के साथ राजनीति में कदम

    सुरेश कलमाड़ी को राजनीति में लाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है। उन्होंने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस का नेतृत्व किया और 1982 में राज्यसभा सदस्य बने। वर्ष 1996 में वे भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए।

    Also Read : झारखंड में शीतलहर का कहर, जनजीवन प्रभावित

    81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Former Union Minister Suresh Kalmadi passes away at the age of 81. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघना कोहरा और बर्फीली हवाओं से कांप रहा झारखंड, कई जिलों में सूरज गायब
    Next Article डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, भू-माफिया पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.